भोपाल जिला विकास सलाहकार समिति का गठन
सांसद विधायकों के साथ अनेक समाजसेवी व्यापारी शामिल
(आर के हिमथानी)
भोपाल जिले के समग्र विकास और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला योजना समिति का पुनर्गठन करते हुए अब इसे भोपाल जिला विकास सलाहकार समिति का स्वरूप दिया गया है। समिति के अध्यक्ष मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे, जबकि भोपाल के प्रभारी मंत्री चेतन काश्यप को उपाध्यक्ष बनाया गया है। कलेक्टर भोपाल समिति के सदस्य सचिव होंगे
समिति में जिले के सांसद, सभी विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत एवं नगर पालिका अध्यक्षों सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। भाजपा संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण पदाधिकारियों समाजसेवियों व्यापारियों को भी जिले के विकास कार्यों में सहभागिता के उद्देश्य से समिति में स्थान दिया गया है।
इन्हीं सदस्यों में संत हिरदाराम नगर से एक प्रमुख नाम चन्दर कुमार ईसरानी का भी शामिल किया गया है। उनके चयन से क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले ईसरानी को समिति में शामिल किए जाने को क्षेत्र के लिए सम्मानजनक उपलब्धि माना जा रहा है।
