रायपुर कर्चुलियान (अखंड सत्ता)
“प्रधानमंत्री जनमन एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” के अंतर्गत जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान में 18 मई से 25 मई तक आयोजित होने वाले जन सप्ताह अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप दुबे द्वारा पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न खण्ड स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति रही। अभियान के शुभारंभ अवसर पर जनपद मुख्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
अभियान की जानकारी देते हुए सीईओ डॉ. प्रदीप दुबे ने बताया कि “जन भागीदारी – सबसे दूर सबसे पहले” नामक राष्ट्रव्यापी सूचना, शिक्षा एवं संचार अभियान के तहत आदिवासी वर्ग को शासन की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 18 मई से 25 मई तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभियान के माध्यम से जनजातीय समुदाय तक विभिन्न योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार शारदा प्रसाद प्रजापति, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जी.एन. श्रीवास्तव, खंड वेटनरी अधिकारी डॉ. दीपक पाण्डेय, प्रबंधक आजीविका मिशन रघुवर शरण चतुर्वेदी, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती अंजना सिंह, बीआरसी अशोक तिवारी, शाखा प्रभारी अतुल वर्मा, ग्राम पंचायत रायपुर कर्चुलियान के सरपंच शुभकरण दाहिया, सुरसा खुर्द सरपंच मोतीलाल साकेत, कंचनपुर सरपंच देवशरण कोल, समाजसेवी इच्छेश पाण्डेय, प्रशांत मिश्रा, सचिव शांति भूषण ओझा, कृपानिधान द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में महिला हितग्राही एवं स्वसहायता समूह की सदस्य उपस्थित रहीं।
