पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर मामले में हत्या के प्रयास की धाराएं जोड़ने की मांग की है।
पीड़ित रोकेश मराठी ने दिए आवेदन में बताया कि 17 मई 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे उनके पुत्र इशान मराठी, विनेश मराठी और नाबालिग विनिश राय निर्माण कार्य के लिए रेत लेने गए थे। इसी दौरान आरोपियों द्वारा उन्हें रोककर डंडा, रॉड, पाइप और अन्य हथियारों से हमला किया गया। हमले में नाबालिग विनिश राय के सिर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे मस्तूरी अस्पताल से बिलासपुर के सिम्स अस्पताल और फिर रायपुर डीकेएस अस्पताल रेफर किया गया।
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि घटना की जानकारी एफआईआर में दर्ज होने के बावजूद कई आरोपियों के नाम शामिल नहीं किए गए और अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे पूरा परिवार दहशत में है।
पीड़ित परिवार ने जिन लोगों पर आरोप लगाए हैं उनमें —
बादल जांगड़े, विक्की जांगड़े, संतोष उर्फ डब्बा जांगड़े, बुसंती जांगड़े, दिनेश पटेल, देवव्रत मराठी, विक्रांत मराठी पचपेड़ी, अभिषेक धनवार, अमन पचपेड़ी, हेमंत पटेल समेत करीब 20-25 लोग शामिल बताए गए हैं।
परिवार ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) सहित अन्य गंभीर धाराओं में कार्रवाई कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
