विजय की ✒कलम
देश :- ईरान अमेरिका के बीच युद्ध के कारण जो माहौल बना है उसके कारण पूरे विश्व में परेशानी का कारण बना है लड़ रहे हैं तीन देश ईरान अमेरिका और इजरायल और उसका असर पूरे विश्व पर पड़ रहा है जबकि अभी युद्ध विराम हो चुका है उसके बाद भी पेट्रोल गैस की किलत कम नहीं हुई है क्योंकि ईरान हार्मोस की खाड़ी में समुद्र इलाके में अपनी सेना को बैठा कर रखा है कोई भी जहाज को निकलने नहीं दे रहा है जब तक उसे करोड़ डॉलर रिश्वत के तौर पर ना मिल जाए तभी वह जहाज अपने इलाके से जाने दे रहा है और उधर अमेरिका बैठा है ईरान का हुक्का पानी बंद करके दोनों की लड़ाई में विश्व की जनता पीस रही है विश्व के कई देशों की अर्थव्यवस्था डगमगा गई है कच्चा पेट्रोल के दाम 120 डालर के पार हो गए हैं चुनाव के कारण भारत में भी रेट नहीं बढ़ाऐ जा रहे थे पर जैसे ही पांच राज्यों के चुनाव खत्म हुए भाजपा ने शानदार विजय प्राप्त की बंगाल में आसम में और पुडुचेरी में खुशी की लहर के बाद मातम के दिन भी आ गए जनता के लिए जो रोजी-रोटी के लिए परेशान थी अब इस अचानक मोदी ने जनता से अपील की मेरे प्यारे देशवासियों फिर से लॉकडाउन जैसे कुछ नियम का पालन करें जिसमें पहला था सोना चांदी न खरीदे कम से कम 1 साल तक जरूरी हो तो कम खरीदे दूसरा विदेश यात्रा न करें इससे विदेशी मुद्रा बचत होगी और विदेशी मुद्रा भंडार भरा रहेगा तीसरा खाने मैं भी तेल का इस्तेमाल कम करें इससे आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी और तेल की खपत कम रहेगी चौथा पेट्रोल डीजल की बचत करें जरूरी हो तभी गाड़ी निकाले नहीं तो उसके बदले आप सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल करें जैसे ऑटो रिक्शा बस मेट्रो ट्रेन लोकल ट्रेन में सफर करें और कई कंपनियों से भी कहा कि वह अपने कर्मचारी को घर पर ही बैठकर काम करने दे तो अच्छी बात है कम से कम हफ्ते में तीन दिन चौथा किसानों को कहा कि आप फर्टिलाइजर यूरिया का इस्तेमाल कम करो और जैविक खेती पर ध्यान दीजिए गोबर खाद वह जेविक खाद का इस्तेमाल ज्यादा करें इससे पैदावार भले थोड़ी कम होगी लेकिन जो सब्जियां वह अनाज मिलेगा जनता के लिए वह बहुत ही अच्छा सेहत बेहतर रहेगी और जमीन भी उपजाऊ बनी रहेगी इन सब उपाय से विदेशी मुद्रा कम खर्च होगी ओर पेट्रोल डीजल एलपीजी गैस सोना चांदी यह सब हमें विदेशों से मांगने पड़ते हैं भारत में खपत ज्यादा है और उपलब्ध मात्रा कम है इसके कारण हमें डॉलर ज्यादा खर्च करने पड़ते हैं डॉलर बचत हो विदेशी मुद्रा बचत हो इसके लिए जरूरी है कि हम 1 साल तक उपायों पर अमल करें जब तक ईरान का मसाला सुलझ नहीं जाता है और फिर से गाड़ी पटरी पर नहीं आ जाती है तब तक इन उपायों पर अमल करना जरूरी है इससे देश का भला होगा आपका भी भला होगा देश हित में यह उपाय करें उन्होंने जनता से अपील की निवेदन किया अपने सुरक्षा बेड़े में लगी गाड़ियों की संख्या को कम करेंगे और उसको देखते ही अन्य भाजपा के नेता व मुख्यमंत्री ने भी अपने-अपने सुरक्षा बैडे में लगी गाड़ियों की संख्या कम करने लगे ताकि कम गाड़ियां चलेगी तो पेट्रोल खर्च कम होगा और कई लोगों ने तो पेट्रोल की जगह बैटरी वाली गाड़ियां चलाना शुरु कर दी है सराफा बाजार में इसका असर देखने को मिला अब जनता क्या करें सबसे बड़ा सवाल यही है विपक्ष वालों को मुद्दा मिल गया है सरकार पर हमला करने के लिए एक तरफ देखा जाए तो इसमें कहीं ना कहीं जनता का भी फायदा है अगर सोना अभी बहुत महंगा है 160000 के पास हो चुका है हम सोना खरीदना बंद कर देंगे तो सोना आयात नहीं होगा आयात नहीं होगा तो उसका रेट कुछ माह के बाद अपने आप डाउन होता जाएगा हो सकता है एक लाख के नीचे वापस आ जाए तो यह फायदा होगा, विदेश में जाने वाले घूमने वाले लोगों को अपने देश में ही घूमना चाहिए देश में ऐसे ऐसे कई पर्यटक स्थल है साउथ में ईस्ट में वेस्ट में यां हम लोग कभी पहुंचे नहीं है उन पर्यटन स्थल पर अगर हम लोग ध्यान देंगे तो कम कीमत पर आप अपने देश में ही इंजॉय कर सकते हैं और घूम फिर सकते हैं वैसे भी आजकल की युवा पीढ़ी दिन भर गाड़ी में घूमते रहते हैं अपने बाप की कमाई का आधा पैसा पेट्रोल में और दूसरे कामों में खर्च कर देते हैं इससे उनका भी पैसा बचत होगा और लोकल फौर वोकल को फायदा मिले विदेशी कंपनियों के प्रोडक्ट कम खरीदे अपने देश की कंपनियों के सामान ज्यादा खरीदें तो इसे अपना ही फायदा है देश का ही फायदा है तनिक समय के लिए हमें तकलीफ होगी लेकिन दूरगामी परिणाम इसके बहुत अच्छे निकलेंगे कोई भी संकट आता है तो हमें कुछ न कुछ सीखा कर जाता है चाहे वह करोना का समय हो चाहे वह युद्ध का समय हो चाहे वह अभी का समय हो इसलिए संकट के समय में घबराना नहीं चाहिए बल्कि उसका डट कर मुकाबला करना चाहिए और हमे सीख देता है हमने इससे भी ज्यादा बुरे दिन देखे हैं तो इन दिनों से घबराना नहीं है बल्कि बुद्धि का इस्तेमाल करके काम करना है जिससे देश का भी भला हो और अपना भी भला हो तो मोदी ने जो बातें कही है उन बातों पर अमल जरूर करें इसमें ही सबका भला है
संपादकीय
