बिलासपुर :- दिनोदिन हाड़ मास तपाती गर्मी में जन जन घर में कैद सा हो गया है और जरूरी कार्य को भी आज की शाम या कल की सुबह के लिए टाला जा रहा है ऐसी अवस्था में निराश्रित आश्रमों के रहवासी प्रभुजनों की थाह लेने को समाजिक सरोकार वाली संस्थाएं आगे आ रही है इसी तारतम्य में सेवा एक नई पहल की संयोजिका रेखा आहुजा जी के स्नेह सानिध्य में शहर के संवेदन शील नागरिक बंधु बांधव यथा गौरव अग्रवाल , माधुरी अग्रवाल , सिम्मी अरोरा , राजकुमारी आहुजा, लता अग्रवाल , मास्टर काव्यांश अग्रवाल व अन्य सहयोगी सदस्यों ने अपने परिजनों को साथ ले जोरा पारा स्थित सुवाणी शांतिधाम सुखाश्रम जाकर वहां के निवासी परित्यक्त बुजुर्गों में भोजन प्रसाद , फल फ्रूट , केक बिस्किट, शीतल जल आदि का वितरण कर उपस्थित वृद्ध जनों से शुभाशीष ग्रहण की इस अवसर पर संस्था के संयोजक सतराम जेठमलानी ने इस भीषण गर्मी में विगत दिवस से आश्रम में चल रहे जल संकट को दूर करने हेतु आश्रम प्रमुख रेखा आहुजा जी के सविनय आग्रह पर पानी टैंकर की निःशुल्क व्यवस्था करने पर महापौर पूजा विधानी जी तथा व्यवस्था में सहयोगी निगम अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
