(सिंधी फिल्म के नाम पर पैसा उगाही और अवैध वसूली का आरोप?)
बिलासपुर में आए दिन कई घटनाएं सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया आज एक बड़ा हथियार बन चुका है, लेकिन बिना सोचे-समझे कुछ लोग इसका गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला एक बार फिर सुर्खियों में है, जिसमें बिलासपुर और रायपुर में संचालित रोशनी न्यूज़ के संचालक विकास रोहरा 27 खोली निवासी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
रायपुर निवासी मोनू आहूजा बिलासपुर पहुंचकर पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि पिछले कुछ दिनों से विकास रोहरा सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ गलत संदेश प्रसारित कर रहा है। उनका कहना है कि विकास रोहरा लगातार मैसेज कर रहा है तथा भाटापारा निवासी समाजसेवी कैलाश बालानी को भी सिंधी फिल्म के नाम पर अवैध वसूली और ब्लैकमेल कर परेशान कर रहा है।?
मोनू आहूजा ने कहा कि जब उन्होंने इस विषय पर विकास रोहरा से चर्चा की, तो वह उनके ऊपर भी भड़क गया और उनके खिलाफ तथ्यहीन आरोप लगाने लगा। उन्होंने कहा कि यह व्यक्ति पहले से ही कई आरोपों से घिरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, कुछ समय पूर्व वह 56 दिन तक सेंट्रल जेल बिलासपुर में रहा था ,

तीन बार कोट से जमानत खारिज होने के बाद चौथी बार सर्शत जमानत हाई कोर्ट से मिली थी,
फिर भी वह अपनी हरकतों से बाज नही आया,
आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि विकास रोहरा जेल क्यों गया था, इसकी जानकारी लेने पर पता चला कि उस पर एक महिला के साथ छेड़खानी का आरोप था। इससे पहले, जब उसकी “रोशनी मोबाइल” नाम की दुकान राजीव प्लाजा में थी, तब भी वह वहां के व्यापारियों को परेशान करता था और अवैध वसूली करता था।? पुलिस अधिकारियों के साथ फोटो दिखाकर व्यापारियों पर रौब जमाता था,और उनको ब्लैकमेल करता था।व्यापारियों ने परेशान होकर इसकी शिकायत थाना और एसएसपी कार्यालय में भी की थी, जिसकी पेपर कटिंग उनके पास मौजूद है।
उन्होंने दावा किया कि बिलासपुर के कई थानों, जिनमें सिविल लाइन थाना भी शामिल है, में इसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अपनी गलत हरकतों और कामों की वजह से वह कई जगह मार भी खा चुका है।? ऐसे व्यक्ति को तड़ीपार घोषित कर देना चाहिए।
मोनू आहूजा ने कहा कि ऐसे लोग समाज के लिए गंदे कीड़े के समान हैं? , जिन्हें चाहे जितना गंगाजल से नहला दो, आखिर में वे गंदी नाली में ही जाकर बैठते हैं। ? ऐसे लोगों की वजह से समाज का माहौल खराब हो रहा है और सोशल मीडिया का सदुपयोग होने की जगह उसका दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास रोहरा कई लोगों की रिकॉर्डिंग करता है और बाद में उन्हें ब्लैकमेल करता है।?
उन्होंने एक पुरानी कहावत का जिक्र करते हुए कहा —
“ऐसा कोई नहीं सगा, जिसे इसने नहीं ठगा।”

उन्होंने आगे कहा कि मीठी-मीठी बातें कर लोगों को बेवकूफ बनाना और फिर अपनी हरकतों से बाज नहीं आना, यही इसका काम है।
मोनू आहूजा ने शासन-प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि ऐसे व्यक्तियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, क्योंकि —
“लातों के भूत बातों से नहीं मानते।”
उन्होंने कहा कि जब कानून का डंडा ईमानदारी से चलेगा, तब ऐसे लोगों को समझ में आएगा कि यहां कानून का राज चलता है, संविधान से देश चलता है, किसी व्यक्ति की बातों से नहीं। जो गलत काम करेगा, उसे सजा जरूर मिलेगी।
उन्होंने कहा कि वह अकेले पीड़ित नहीं हैं, बल्कि बिलासपुर और रायपुर में कई लोग इससे परेशान हैं। रायपुर में भी इसके खिलाफ थाने में शिकायत की गई है। उन्हें विश्वास है कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा और ऐसे व्यक्तियों को सजा मिलेगी।
