बिलासपुर :- सिंधी युवक समिति के संरक्षक वरिष्ठ समाज सेवी मिलनसार हंसमुख व्यक्तित्व के धनी कैलाश मंलघानी के द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में शामिल होकर अपनी सेवाएं दि इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वर्गीय शोभराज नागदेव की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके पुत्र संतोष नागदेव के द्वारा पुनीत कार्य किया और अपने सेवादारी पिता के मार्गदर्शन पर चलकर फुल समाजसेवी बने और अपने पिता के पुण्यतिथि पर उन्होंने निशुल्क स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर का आयोजन किया है उन्होंने सह परिवार सहित सेवा दी यह पुनीत कार्य बहुत सुंदर ढंग से संपन्न हुआ इस आयोजन में समस्त पंचायत वासी एवं युवा विंग का भी भरपूर सहयोग रहा

रक्तदान महादान क्यों कहा जाता है क्योंकि आपके द्वारा दान किया गया रक्त फिल्टर होकर वापस आपके शरीर में नया रक्त बन कर वापस आता है इससे शरीर भी स्वस्थ और सुंदर रहता है और बीमारियां भी नहीं आती है साथ में एक अच्छा कार्य भी होता है अगर यही रक्त चोट से या बीमारी से कम होता है तो रक्त नहीं बढ़ता है और तकलीफ बढ़ जाती है इसलिए मेरा आपसे निवेदन है कि जहां कहीं भी रक्तदान शिविर लगता है रक्तदान देकर सहयोग करें आपका एक यूनिट रक्त कई लोगों का जीवन बचा सकता है और नइ जिंदगियां दे सकता है रक्तदान करने से कोई तकलीफ परेशानी नहीं होती है बल्कि खुशी मिलती है

तो आओ एक कदम आगे बढ़ाएं लोगों को नया जीवन दान दे , रक्तदान करें
आपका शुभचिंतक व सेवक
कैलाश मलघानी
