( स्वर्गीय श्री शोभराज नागदेव जी की प्रथम पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया)
बिलासपुर :- कहते हैं माता-पिता से बड़ा कोई नहीं और जिन्होंने उनकी सेवा की उससे बड़ा धनवान कोई नहीं पर आज के इस युग में कितने लोग हैं जो इस बात को चरितार्थ करते हैं बहुत कम लोग हैं ऐसे ही एक समाजसेवी युवा ने अपने पिता की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर सर्व समाज को लाभ मिले उसके लिए विशाल स्वास्थ्य वह रक्तदान शिविर का आयोजन किया सिंधी धर्मशाला आजाद नगर में पूज्य सिंधी पंचायत आजाद नगर के निवासी व पदाधिकारी संतोष नागदेव के इस प्रयास को समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों ने भी प्रशंसा की है और कहा की बहुत अच्छा साहरनिय पहल है आपने की है अपने बड़े बुजुर्गों की सेवा तो जीते जी करनी चाहिए उनके स्वर्गवास होने के बाद भी उनके निमित्त में अगर हम ऐसी सेवा करते हैं तो इससे बड़ी खुशी की बात और क्या हो सकती है

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:00 बजे भगवान झूलेलाल गुरु नानक देव जी व अपने पूज्य पिताजी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दी प्रजवलित करके, भाई साहब अमर रुपाणी जी के द्वारा विश्व कल्याण के लिए अरदास की गई कार्यक्रम को आरंभ किया गया
इस स्वास्थ्य शिवीर में लगभग 12 डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दी जिनमें प्रमुख है डॉक्टर चंद्राकर डॉक्टर के के, श्रीवास्तव, डॉक्टर अभिषेक शाह, डॉक्टर मनोज चंद्राकर ,डॉक्टर सुखनंदन साहू, डॉक्टर आरके यादव ,डॉक्टर उत्कर्ष नाथ, डॉक्टर विवेक, डॉक्टर भावेश, डॉक्टर लव श्रीवास्तव ,डॉक्टर हिमानी ,डॉक्टर मनोज सिंग,

ने अपनी सेवाएं दी इस सफल स्वास्थ्य सिविर में अपना सहयोग दिया अपनी सहभागिता दी बड़ी संख्या में लगभग 200 से 250 लोगों ने सर्व समाज के लोगों ने पहुंचकर इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया इसमें अलग-अलग बीमारियों कि जांच की गई दवाई दी गई साथ में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें लगभग 55 से 60 लोगों ने रक्तदान किया और सबसे बड़ी जो बात थी परिवार के सदस्यों ने खुद भी बढ चढ़कर इस रक्तदान शिविर में रक्तदान दिया यह एक प्रेरणादायक कार्य है कि हम जो कार्य कर रहे हैं इसमें अपनी भी सहभागिता होनी बहुत जरूरी है और इस रक्तदान शिविर में महिलाएं और युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया उन्होंने रक्तदान किया कई महिलाएं और युवा ऐसे थे जो प्रथम बार रक्तदान कर रहे थे जब उनसे हमर संगवारी ने चर्चा की तो उन्होंने कहा कि हमें बहुत खुशी हो रही है इस पुनीत कार्य में हम अपनी सहभागिता दे रहे हैं और अपना रक्त दे रहे हैं और प्रत्येक इंसान को जीवन में कई बार रक्तदान करना चाहिए वैसे तो साल में दो बार कम से कम रक्तदान करना चाहिए ,

हर 4 महीने में रक्त अपने आप जो हम देते हैं और नया वापस आ जाता है रक्तदान करने से शरीर भी स्वस्थ रहता है पुराना रक्त निकलता है और नया रक्त बनता है रक्तदान करने वाले प्रत्येक रक्तदाता को आयोजन कर्ताओं के द्वारा प्रमाण पत्र व साथ में हेलमेट भी उपहार के रूप में दिया जा रहा था ताकि जब भी बाहर जाए गाड़ी चलाएं तो हेलमेट जरूर पहनें यह भी एक संदेश था लोगों के लिए इस स्वास्थ्य शिविर में समाज के कई वरिष्ठ जन पंचायत के अध्यक्ष पदाधिकारी भी पहुंचे जिसमें प्रमुख है सिंधी युवक समिति के संरक्षक कैलाश मलघानी संरक्षक व संयोजक अमर बजाज अध्यक्ष मनीष लहोरानी

युवा विगं के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक विधानी व कई अन्य लोग भी उपस्थित थे आज के इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में नागदेव परिवार एवं पूज्य सिंधी पंचायत आजाद नगर पूज्य सिंधी युवा विंग आजाद नगर के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा जिनमें प्रमुख है बृजलाल नागदेव , संतोष नागदेव अशोक टेकचंदानी रमेश देवानी चेतन दास पंजवानी खेमचंद संतवानी हीरा नंद भावनानी महेश मेघानी पूज्य सिंधी युवा विंग अध्यक्ष आजाद नगर नवीन रूपानी सचिव लखन नागदेव इंदर मेघानी अमित आडवानी गोविंद तोलानी राकेश टेक चंदानी पवन मेघानी उमेश लाल जितेंद्र टैकचंदानी मोहन रोहरा अमर रुपानी हीरु चंदानी मुरली पंजवानी , पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष विनोद मेघानी पूज्य सिंधी सेट्रल युवा विंग के अध्यक्ष रॉबिन वाधवानी जय गुरबाणी एवं पूरी टीम,
इस पूरे कार्यक्रम को कवर करने के लिए हमर संगवारी के संपादक विजय दुसेजा व गोविंद दुसेजा विशेष रूप से पहुंचे वह पूरे कार्यक्रम को कवर किया
