बिलासपुर :- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी, राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा और जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह , बिलासपुर से भारतीय व्यापार महोत्सव सयोजक दिलीप खेंडेलवाल के मार्गदर्शन में हुई
बैठक।
शिव टॉकीज चौक स्थित इंडियन कॉफी हाउस में जुटी कैट टीम, स्वदेशी व्यापार को बढ़ावा देने की रणनीति तैयार।
कैट बिलासपुर जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह , दिलीप खेंडेलवाल , मुकेश लालचंदानी ने बताया की
बिलासपुर, 2/6/2026 को कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट – CAIT) बिलासपुर इकाई द्वारा शिव टॉकीज चौक स्थित इंडियन कॉफी हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले देश के सबसे बड़े स्वदेशी व्यापार महाकुंभ ‘भारतीय व्यापार महोत्सव 2026’ की तैयारियों को लेकर बुलाई गई थी। इस बैठक की खास बात यह रही कि इसमें कैट बिलासपुर के सभी पदाधिकारी व कैट महिला टीम के पढ़ाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्थानीय महिला उद्यमियों को इस राष्ट्रीय मंच से जोड़ने का संकल्प लिया।बैठक में मुख्य रूप से कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी, राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा और बिलासपुर जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह एवं पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से बताया कि माननीय प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर भारत’, ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘स्वदेशी उत्पादों’ के आह्वान को धरातल पर उतारने के लिए यह ऐतिहासिक प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य घरेलू व्यवसायों, एमएसएमई (MSMEs), स्टार्टअप्स और विशेष रूप से महिला उद्यमियों को सीधे वैश्विक खरीदारों (ग्लोबल बायर्स) से जोड़ना है।महिला और युवा उद्यमिता पर विशेष ध्यानबैठक में जितेन्द्र गांधी और राजू सलूजा ने साझा किया कि इस महोत्सव में ‘विमेन एंड यूथ एंटरप्रेन्योरशिप’ (Women & Youth Entrepreneurship) के लिए एक समर्पित

एग्जिबिशन जोन बनाया गया है। जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह ने कहा कि बिलासपुर और छत्तीसगढ़ की महिला स्वयं सहायता समूह (SHGs), हस्तशिल्प कलाकार, और स्वतंत्र महिला व्यवसायियों को इस महोत्सव में स्टॉल आवंटित कराने और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कैट महिला विंग एक विशेष अभियान चलाएगी। इससे छत्तीसगढ़ के पारंपरिक उत्पादों, कला और संस्कृति को देश-विदेश में नई पहचान मिलेगी।व्यापार और नेटवर्किंग के खुलेंगे नए रास्तेमहोत्सव के ब्रोशर के अनुसार, इस भव्य आयोजन में बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) मीट, टूरिज्म एंड कल्चर, स्किलिंग एंड ट्रेनिंग, एफएमसीजी (FMCG), टेक्सटाइल और आईटी जैसे कई प्रमुख आर्थिक क्षेत्रों (Exhibition Zones) को शामिल किया गया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी एवं राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा ने जिले के सभी छोटे-बड़े व्यापारियों, स्टार्टअप्स और महिला उद्यमियों से अपील की है कि वे इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और समय रहते अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। बैठक के अंत में आगामी रणनीतियों और स्टॉल बुकिंग की प्रक्रिया को लेकर भी विस्तृत रूपरेखा तय की गई।इस अवसर पर कैट राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी, राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा, बिलासपुर जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह, कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप खेंडेलवाल, सुरेंद्र अजमानी पूर्व अध्यक्ष किशोर पंजवानी, संगठन महामंत्री परमजीत उबेजा, मंत्री मुकेश लालचंदानी प्रमोद वर्मा, संतोष पांडे , सज्जन अग्रवाल, श्रीकांत पांडे ,अनिल गुप्ता, विष्णु गुप्ता कैट बिलासपुरके वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला टीम की अध्यक्ष निहारिका त्रिपाठी , सचिव प्रतिज्ञा सिंह कोषाध्यक्ष फिरोज आलिम कार्यकारी अध्यक्ष बबीता ताम्रकर, अनामिका दुबे, सुमन त्रिवेदी, रेशु सिंह, चुन्नी मौर्य , भूमिका डोडवानी और भारी संख्या में स्थानीय व्यापारी व महिला उद्यमी उपस्थित रहे।
