कटनी :- रविवार दोपहर स्थानीय माधवनगर सर्किट हाउस में गुरु घर सेवक हमारे खजुराहो कटनी क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद महोदय बी डी शर्मा जी के साथ गुरु घर सेवक भाई पीताम्बर टोपनानी, भाई दीपक टंडन, शशांक श्रीवास्तव विधायक प्रणय प्रभात पांडे, स्थानीय जुझारू पार्षद गोविंद चावला व देवानंद असरानी के साथ मिलकर माधवनगर रोड स्टेशन के विकास हेतु एवं नर्मदा एक्सप्रेस अप डाउन एवं जबलपुर रीवा जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के स्टापेज़ हेतु मुलाकात कर प्रमुखता से मांग रखी गई
प्रतिनिधिमंडल ने यह भी मांग रखी कि वर्तमान में माधवनगर रोड स्टेशन के दोनों प्लेटफार्मों की ऊंचाई और लम्बाई बढ़ायी जाऐ ताकि बुजुर्गों माताओं बहनों और बच्चों को ट्रेन से चढ़ने और उतरने में हो रही कठिनाई एवं हमेशा किसी दुर्घटना का डर बने रहने के कारण सांसद महोदय जी का संबंधित समस्याओं पर ध्यान आकर्षित और अवगत कराया गया । सेवाओं में विषेश रुचि रखने वाले हमारे सांसद महोदय जी ने जन हित में मांग पत्र क्रमांक 13-14 को पढ़कर यह आश्वासन दिया कि रेल मंत्रालय,रेल्वे बोर्ड,भारत सरकार से शीघ्र मिलकर आ रही समस्याओं को निदान करवाने का वचन दिया
माधवनगर रोड स्टेशन विकास समिति, माधवनगर कटनी
