रायपुर कर्चुलियान (अखंड सत्ता)
भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम का रविवार को रायपुर कर्चुलियान के बूथ क्रमांक 43 में सामूहिक रूप से सीधा प्रसारण देखा गया। इस दौरान गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक नागेन्द्र सिंह की सक्रिय मौजूदगी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही।

प्रातः 11 बजे से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। विधायक नागेन्द्र सिंह ने किसानों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना और किसानों से संवाद भी किया।
कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री के मन की बात को किसानों तक पहुंचाने के साथ कृषि एवं किसान हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान किसानों को कृषि क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं एवं शासन की विभिन्न पहलों की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर भाजपा मंडल रायपुर कर्चुलियान के स्थानीय जनप्रतिनिधि, किसान मोर्चा के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी तथा अन्य कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान किसानों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
