
थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़
- लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले 02 आरोपी के साथ एक विधि से संघर्षरत बालक को चंद घंटों में किया गिरफ्तार।
- घटना को अंजाम देकर होने वाले थे बिलासपुर से फरार।
नाम आरोपी –
- प्रकाश यादव उर्फ रवि यादव पिता गंगा राम यादव उम्र 20 वर्ष निवासी नयापारा सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर।
- रोहन दास पिता रामदास उम्र 21 वर्ष निवासी नयापारा सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर।
- विधि से संघर्षरत बालक।
घटना का विवरण – इस प्रकार है कि प्रकरण के प्रार्थी सुनील यादव के द्वारा थाना चकरभाठा उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम सेवार में रहता है और नर्मदा कोलड्रिंक सिरगिट्टी में हाउस किपिंग का काम करता है। दिनांक 16/06/2026 को काम करके अपने स्कूटी क्रं CG 10 ED 9432 से गांव सेंवार जा रहा था रात्रि करीबन 10:30 बजे उसके स्कूटी के पीछे मोटर सायकल सवार तीन व्यक्ति पीछे से आकर उसे जोरदार थप्पड मारे जिससे वह स्कूटी सहित रोड में गिरा मोटर सायकल रोककर तीनों उतरे और प्रार्थी को चाकू दिखा कर रूपये पैसे मोबाईल जो भी रखे हो निकाल कर दो कहकर प्रार्थी के लोवर के पाकेट में रखे 395 रूपये और स्कूटी को लूटकर भाग गए कि रिपोर्ट पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना चकरभाठा एवं ACCU की संयुक्त टीम बनाकर आरोपियों की पतासाजी किया गया।पतासाजी के दौरान आरोपीगणों की पहचान नयापारा सिरगिट्टी में रहने वाले उक्त आरोपी एवं एक विधि से संघर्षरत बालक के रूप में हुई। तीनों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो उक्त घटना को घटित करना स्वीकार किए जिनसे घटना कारित करने में इस्तेमाल चाकू ,लूटे रकम 395 रुपए और प्लेज़र मोपेड को जप्त किया गया जिन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार 02 आरोपियों व विधि से संघर्षरत बालक को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
- 🚨 चकरभाठा पुलिस की जनअपील –
- सभी नागरिकों से निवेदन है कि अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।
