
🔹🚨 🚨 थाना रतनपुर जिला बिलासपुर 🚨 🚨🔹 गिरफ्तार आरोपी – 1. बलदाऊ प्रसाद यादव पिता अशोक कुमार यादव उम्र 37 वर्ष निवासी बुधवारीपारा रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.। श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर उपनिरी. विष्णु यादव के नेतृत्व में अवैध रूप से शराब, गॉजा व अन्य नशीली दवाओं की बिक्री करने वालों पर कार्यवाही करने टीम गठित कर मुखबीर भी तैनात किया गया है, कि दिनाँक 17/06/2026 को पुलिस को सूचना मिला कि बुधवारीपारा रतनपुर का रहने वाला बलदाउ यादव अपने घर में भारी मात्रा में देशी प्लेन शराब रखा है और बिक्री कर रहा है, कि सूचना पर थाना रतनपुर पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर बलदाउ यादव के घर से 30 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 2400 रूपये को जप्त कर आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर उपनिरी. विष्णु यादव, सउनि नीलाकर सेठ, आर. धनराज कुम्भकार, आकाश डोंगरे का विशेष योगदान रहा।
