
सेंधवा: लुंबिनी बौद्ध वि वि लुंबिनी नेपाल एवं लालबहादुर शास्त्री पी जी कॉलेज आनंदनगर महाराजगंज उत्तरप्रदेश और सिद्धार्थ विवि कपिलवस्तु, सिद्धार्थ नगर उ.प्र तथा कालिंदी प्रकाशन आजमगढ़ उप्र भारत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में साहित्य, संस्कृति और राजभाषा के उन्नयन के लिए कृतसंकल्पित सक्रिय, रचनाधर्मिता, साहित्यकरुचि एवं निरंतर अपने कर्तव्यपथ परअपने कर्तव्यों का निर्वहन करने पर सेंधवा जिला बड़वानी निवासी उच्च माध्य विद्या गवाड़ी में पदस्थ शिक्षक डॉ श्री विजय पाटिल को अंतरराष्ट्रीय साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया सम्मान में विश्वविद्यालय का प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, भेंट किया गया।कार्यक्रम के संरक्षक आचार्य दयानिधि कैंपस प्रमुख नेपाल , संरक्षक प्राचार्य डॉ रामनारायण पांडेय, कार्यक्रम संयोजक डॉ श्री अमित कुमार दुबे निदेशक कालिंदी प्रकाशन एवं सह संयोजक मंजिल सुबेदी अनुसंधान संयोजक उपस्थित रहे। कार्यक्रम हाईब्रिड मोड़ में प्रकाशित किया गया था। निर्मला वर्मा दीदी, प्रीति पटेल, ज्योति पाटिल द्वारा बधाई दी गईं
