
सूत सारथी समाज बिलासपुर की जिला कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को तुलजा भवानी मंदिर परिसर, होमगार्ड कैंप कुदुदंड में आम सभा के माध्यम से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया प्रदेश अध्यक्ष शिव सारथी की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें समाज के बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया सुबह 11:30 बजे प्रारंभ हुई। जिलाध्यक्ष पद के लिए पवन सारथी और अनुराग सारथी ने नामांकन दाखिल किया। इस पद के लिए प्रत्यक्ष मतदान कराया गया, जिसमें समाज के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया।मतगणना में पवन सारथी को 212 मत प्राप्त हुए, जबकि अनुराग सारथी को 10 मत मिले। कुल 222 मतों में से भारी बहुमत हासिल करते हुए पवन सारथी ने एकतरफा जीत दर्ज कर जिलाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।अन्य पदों पर एक-एक नामांकन प्राप्त होने के कारण निर्वाचन अधिकारियों एम.आर. बघेल, जितेंद्र सारथी एवं पवन बघेल ने सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। जिला उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती संध्या सागर, जिला सचिव पद पर दिनेश सारथी तथा जिला कोषाध्यक्ष पद पर कौशल सारथी निर्वाचित हुए।इसी प्रकार कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजेश सारथी (गुड़ी), अशोक सारथी (बिटकुली), श्रीमती सोनी सारथी, संत सारथी, नेवल किशोर सारथी, श्रीमती गीता सारथी तथा संदीप सारथी (अटल आवास, सकरी) को निर्विरोध विजेता घोषित किया गया।निर्वाचित पदाधिकारियों को विजयी प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा मराठा समाज के अध्यक्ष शशांक चौहान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव पवन बघेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष
