
कोटा :- जिसमें जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी मरकाम जनपद सदस्य नम्रता कोले सरपंच एवं पंचगणो के साथ खरगहनी से शिक्षाविद श्री विष्णु कैवर्त जानसिह एवं पालक गण सहित सभी शालाओं के शिक्षक/प्रधान पाठक उपस्थित हुये जिसमें प्रमुख रूप से संकुल प्राचार्य श्री नरेंद्र प्रसाद मिश्रा, ब्याख्याता श्री विक्रम सिंह सिकरवार, श्री किरण कुमार गजरघंट श्रीमती प्रीती यादव श्रीमती मधूलता टंडन । साथ ही संकुल समन्वयक मणीकांत मिश्रा प्रधान पाठक श्री पवन पटेल श्री आजूलाल सहिस, श्री कलाराम देसवार श्री संतोष सोनवानी श्री रविन्द्र मारते श्री सुरेंद्र कुमार यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे सर्वप्रथम मां सरस्वती माल्यार्पण दीपदान सहित सरस्वती वंदना पश्चात स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत के बाद प्रतिभा सम्मान हेतु सभी विद्यालय के बोर्ड टापर को स्मृति चिन्ह भेंट कर विद्यार्थियों को निःशुल्क पुस्तक वितरण सायकल वितरण किया गया। इस अवसर पर सभी गणमान्य जनप्रतिनिधियों द्वारा पढ़ाई डर से ना कर मन से करने का सलाह दिया गया साथ ही स्थानीय स्तर पर शिक्षा के विकास हेतु हर संभव सहयोग का वादा किया गया।शिक्षाविद श्री विष्णु प्रसाद कैवर्त द्वारा 10 वी टापर को 500 रू नगद पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के अंत में संकुल प्राचार्य श्री नरेंद्र प्रसाद मिश्रा द्वारा कहा गया कि शिक्षा से ही देश के भविष्य निर्धारण होता है अतः आज का अच्छा विद्यार्थी कल देश को उत्थान के पथ पर अग्रसर करता है।
