
*
*बिलासपुर, छत्तीसगढ़।* ब्रह्माकुमारीज़ के सुरक्षा सेवा प्रभाग के तत्वावधान में चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान *”स्व-सशक्तिकरण से राष्ट्र-सशक्तिकरण”** के अंतर्गत रेलवे जीएम बिल्डिंग में भंडार विभाग के अधिकारियों के लिए *”मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण”** विषय पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। बीके कमल भाई ने कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य जितना आवश्यक है, उतना ही महत्वपूर्ण मानसिक रूप से सशक्त और संतुलित रहना भी है। एक मजबूत मन ही विपरीत परिस्थितियों में सही निर्णय लेने, तनाव पर विजय पाने तथा उत्कृष्ट कार्यक्षमता बनाए रखने की शक्ति देता है।कमल भाई ने बताया कि वर्तमान समय में लगभग **70 से 80 प्रतिशत बीमारियाँ मनोदैहिक (Psychosomatic)** होती हैं, जिनकी जड़ मानसिक तनाव, चिंता और नकारात्मक सोच है। मानसिक अस्वस्थता के प्रमुख संकेतों जैसे चिड़चिड़ापन, बेचैनी, अनिद्रा, अत्यधिक क्रोध तथा कार्य में मन न लगने पर विशेष चर्चा की गई। बीके शैलेन्द्र ने ‘राम और श्याम’ की प्रेरक कहानी के माध्यम से समझाया कि ओवरथिंकिंग व्यक्ति की मानसिक ऊर्जा को समाप्त कर संबंधों और कार्यक्षमता दोनों को प्रभावित करती है।कार्यक्रम में विचारों की शक्ति को समझाने के लिए विजुअलाइजेशन तथा सकारात्मक संकल्पों के प्रयोग कराए गए, जिनसे प्रतिभागियों ने अनुभव किया कि हमारे विचार शरीर की प्रत्येक कोशिका पर प्रभाव डालते हैं।इस अवसर पर बताया गया कि मस्तिष्क हमारे द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुसरण करता है, इसलिए “मैं शांत हूँ”, “मैं शक्तिशाली हूँ” और “मैं सफल हूँ” जैसे सकारात्मक संकल्प मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य दोनों को सुदृढ़ बनाते हैं।तनावमुक्त और एकाग्र जीवन के लिए प्रतिभागियों को **राजयोग मेडिटेशन** तथा **हर घंटे एक मिनट ‘पॉज़’ तकनीक** अपनाने का अभ्यास कराया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह सरल अभ्यास मन की गति को नियंत्रित कर मानसिक ऊर्जा का संरक्षण करता है, निर्णय क्षमता बढ़ाता है तथा विपरीत परिस्थितियों में भी व्यक्ति को शांत एवं स्थिर बनाए रखता है।कार्यक्रम के अंत में सभी को ब्रह्माकुमारीज़ के सात दिवसीय निःशुल्क राजयोग मेडिटेशन कोर्स से जुड़कर मानसिक सशक्तीकरण, आत्मविश्वास एवं आंतरिक शांति का अनुभव करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर *प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक ए के मेश्राम, सीनियर डीएमएम ओमप्रकाश सिंह, सीएमएम ए के सोनी, सौरभ चंद्र, पार्थ जी, मंजू दीदी, संजीव भाई, संदीप भाई* समेत भंडार विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
