
( चक्करभाटा के भरत सिगवानी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री से 16 लाख 20 हजार रुपये सहयोग राशी दिलाने के लिए आभार व्यक्त किया गया )चक्करभाटा:- पूज्य सिंधी जनरल पंचायत चकरभाठा के द्वारा माननीय विधायक महोदय धरमलाल कौशिक जी का सम्मान
श्री कृपाल दास सिगवानी जी के सुपुत्र भारत सिगवानी के लिवर ट्रांसलेट के इलाज के लिए माननीय धरमलाल कौशिक जी के सहयोग एवं निवेदन पर छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी द्वारा 1620000 सहयोग साहयतात इलाज के लिए राशी प्रदान की गई, उनके सहयोग के कारण ही उसे बेटे का इलाज हैदराबाद में संपूर्ण हुआ और सक्सेसफुल हुआ उसी के आभार व्यक्त करने के लिए पंचायत के अध्यक्ष व परिवारजन पहुंचे विधायक निवास पर और विधायक जी का
छाल पहनाकर मिठाई खिलाकर धन्यवाद किया , धरमलाल जी ने बच्चे का हाल-चाल के बारे में जाना और जब वह स्वास्थ्य होकर अपने घर वापस पहुंचे तो कहां कि मुझे बताना मैं मिलने के लिए आऊंगा, इतना प्यार और स्नेह अपनापन देखकर परिवार वालो ने भी कहा बहुत कम ऐसे जनप्रतिनिधि मिलते हैं जो सचमुच में जनता को अपना परिवार समझते हैं आप जैसा विधायक पाकर हम बिल्हा विधानसभा क्षेत्रवासी धन्य हुए,
इस अवसर पर भाई साहब आदरणीय कृपाल दास सिगवानी जी
पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष श्री सुरेश फ़ोटानी जी
पूज्य रियासती पंचायत के अध्यक्ष श्री मनोहर लाल मलघानी जी
श्री तुलसी दास जी
पूज्य रियासती पंचायत के मीडिया प्रभारी
भारतीय सिंधु सभा चकरभाठा के उपाध्यक्ष
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर के सहसंयोजक
विनोद चावला
उपस्थित थे
