
🔹🚨 🚨 थाना रतनपुर जिला बिलासपुर 🚨 🚨🔹
शराब कोचिये द्वारा अपने स्कूटी में घुम-घुमकर बेचा जा रहा था शराब। गिरफ्तार आरोपी – 1. रामकुमार पाटले पिता स्व. कुंवर सिंह पाटले उम्र 52 साल निवासी खण्डोबा मंदिर के पास रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.। श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अवैध रूप से शराब, गॉजा व अन्य नशीली दवाओं की बिक्री करने वालों पर कार्यवाही करने टीम गठित किया गया है, इसी कड़ी में दिनाँक 29/06/2026 को पुलिस को सूचना मिला कि 01 व्यक्ति अपने इलेक्ट्रिक स्कूटी में घुम-घुमकर शनिचरी चौक करैहापारा की ओर भारी मात्रा में देशी प्लेन व गोवा अंग्रेजी शराब बिक्री कर रहा है कि सूचना से वर्तमान प्रभारी उपनिरी. विष्णु यादव के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर, उच्च अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर रेड कार्यवाही कर स्कूटी सवार व्यक्ति रामकुमार पाटले निवासी खण्डोबा मंदिर के पास रतनपुर के कब्जे से 20 पाव देशी प्लेन शराब व 10 पाव गोवा अंग्रेजी शराब कुल 5.400 लीटर कीमती 2800 रूपये व शराब परिवहन में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक स्कूटी को जप्त कर आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर उपनिरी. विष्णु यादव, प्र.आर. दिनेश कांत, आर. धनराज कुम्भकार, बंटी चन्द्राकर का विशेष योगदान रहा।
