
बिलासपुर :- पूज्य सिंधी पंचायत आजाद नगर के अध्यक्ष बृजलाल नागदेव के सुपुत्र, सिंधी समाज के समाज सेवी, श्री लखन नागदेव को जिला शहर कांग्रेस कमेटी का सचिव बनाया गया है उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी एवं राष्ट्रीय सचिव श्री देवेन्द्र यादव जी प्रदेश कार्य अध्यक्ष श्री शिबली मेराज खान जी जिला अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री जी जिला शहर अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा जी का दिल से धन्यवाद किया लखन नागदेव पिछले लगभग 10 से 15 सालों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं।उनकी राजनीति की शुरुआत सी एम डी कॉलेज से हुई वो छात्र राजनीति में भी एनएसयूआई के 3 साल जिला महासचिव रह चुके हैं और युवक कांग्रेस बिलासपुर के 4 साल तक महासचिव रह चुके हैं एवं कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के भी लंबे समय से जिला महामंत्री थे। वर्तमान में वो विश्व सिंधी सेवा संगम युवा विंग के जिलाध्यक्ष है शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव एव व्यापारिक संगठन छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के जिला उपाध्यक्ष हैं एवं सिंधी सेंट्रल युवा विंग के सहसचिव है

राजनैतिक एवं सामाजिक कार्यों में हमेशा सक्रिय रहते हैं। कार्य करते हैंइन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए वह उनके कार्य को देखते हुए, पार्टी ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी और सचिव के पद की जवाबदारी शोपी, जैसे यह खबर समाज के लोगों को पता चली व्यापारी भाइयों ने एवं समाज के सभी लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से एवं प्रत्यक्ष मुलाकात करके उन्हें बहुत-बहुत बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी , लखन ने कहा है जो विश्वास भरोसा मुझ पर पार्टी ने जताया है मैं उस पर पूरी ईमानदारी से कार्य करूंगा और खडा उतरने की कोशिश करूंगा पार्टी को और मजबूत करूंगा युवाओं को पार्टी से जोड़ूंगा जनहित राष्ट्रहित के लिए कार्य करूंगा2028 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी बिलासपुर से दोबारा विजई हो इसके लिए जमनी स्तर पर अभि से ही कार्य प्रारंभ करूंगा, पार्टी के बड़े नेताओं वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन में लेकर कार्य को आगे बढ़ाऊंगा, हमर संगवारी परिवार की ओर से भी बहुत-बहुत बधाइयां एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं
