थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ.ग.

आरोपी के कब्जे से एक धारदार तलवार को किया गया जप्त**आरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया*धारा – 25, 27 आर्म्स एक्ट घटना स्थल:- ग्राम धौराभाठा इमली चौक के पास थाना हिर्री जिला बिलासपुर आरोपीगण:- 1. सुरेद्र बंजारे ऊर्फ सुल्तान ऊर्फ गोलू पिता बनऊराम बंजारे उम्र 32 साल साकिन धौराभाठा थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ.ग. विवरणः- मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03.07.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम धौराभाठा इमली चौक के पास आम जगह पर तलवार को लहराते राहगीरों को डरा धमका रहा है कि सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्रीमती नूपुर उपाध्याय को देकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर निरीक्षक दामोदर मिश्रा थाना प्रभारी हिर्री द्वारा टीम बनाकर धौराभाठा इमली चौक के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। नाम पूछने पर अपना नाम सुरेद्र बंजारे ऊर्फ सुल्तान ऊर्फ गोलू पिता बनऊराम बंजारे उम्र 32 साल साकिन धौराभाठा थाना हिर्री ,आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
