
सुरेश सिंह बैस बिलासपुर। शहरवासियों को जल्द ही पाइपलाइन के माध्यम से सीधे घरों तक प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की सुविधा मिलने जा रही है। अदानी टोटल गैस लिमिटेड ने पहले चरण की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। कंपनी के अनुसार जुलाई माह के अंत तक चयनित क्षेत्रों में गैस आपूर्ति प्रारंभ कर दी जाएगी, जबकि 31 जुलाई तक ट्रायल सप्लाई शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 330 घरों का पंजीयन किया जा चुका है, जिनमें से 38 घरों में गैस मीटर और कनेक्शन का कार्य पूरा हो चुका है। इन घरों में सुरक्षा जांच और अंतिम परीक्षण के बाद नियमित गैस आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।पहले चरण में इन क्षेत्रों को मिलेगी सुविधाकंपनी ने पहले चरण में नोपका, अशोकनगर और सरकंडा क्षेत्र को शामिल किया है। इन इलाकों में मुख्य पाइपलाइन बिछाने और घरेलू कनेक्शन देने का कार्य लगभग अंतिम चरण में है। इसके बाद शहर के अन्य क्षेत्रों में भी चरणबद्ध तरीके से विस्तार किया जाएगा।एलपीजी सिलेंडर से मिलेगी राहतपीएनजी सुविधा शुरू होने के बाद उपभोक्ताओं को बार-बार एलपीजी सिलेंडर बुक कराने और उसकी प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं होगी। गैस सीधे पाइपलाइन से घर तक पहुंचेगी तथा उपयोग के अनुसार बिल का भुगतान करना होगा। इससे रसोई गैस की उपलब्धता अधिक सुविधाजनक और निर्बाध हो जाएगी।गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित होगी गैस आपूर्तिकंपनी का दावा है कि पीएनजी प्रणाली पूरी तरह सुरक्षित है। प्रत्येक घर में आधुनिक सुरक्षा मानकों के अनुरूप मीटर और रेगुलेटर लगाए गए हैं। किसी भी प्रकार के गैस रिसाव की स्थिति में सुरक्षा व्यवस्था स्वतः सक्रिय होकर गैस आपूर्ति रोक देगी। नियमित निरीक्षण और निगरानी की व्यवस्था भी की गई है।पहले क्षेत्र को बनाना होगा एलपीजी मुक्तपीएनजी कनेक्शन मिलने के बाद संबंधित क्षेत्र को धीरे-धीरे एलपीजी मुक्त क्षेत्र बनाया जाएगा। उपभोक्ताओं को गैस उपयोग संबंधी आवश्यक जानकारी एवं सुरक्षा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि वे इस नई सुविधा का सुरक्षित और प्रभावी ढंग से उपयोग कर सकें।शहरभर में होगा विस्तारअदानी टोटल गैस लिमिटेड ने बताया कि पहले चरण की सफलता के बाद शहर के अन्य वार्डों और कॉलोनियों में भी पाइपलाइन गैस नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया जाएगा। इससे आने वाले समय में हजारों परिवारों को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल ईंधन की सुविधा उपलब्ध होगी।
