
अंतरराष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन की तैयारिया अब अंतिम चरण मे है सभी तैयारिया लगभग पूरी हो चुकी है झीलो के शहर मे इस बार का सम्मेलन उत्सव के रुप मे मनाया जाएगा जो ऐतिहासिक रहेगा सिंधी सम्मेलनों मे देश का अब तक का यह सबसे बडा व यादगार सम्मेलन होने जा रहा है चार दिवसीय पांचवा अंतरराष्ट्रीय सिंधी सम्मलेन आगामी 13 से 16 जुलाई को होटल लोटस काउंटी उदयपुर मे होगासिंधु एकता मंच की ओर से आयोजित यह सम्मेलन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कोटवानी की अध्यक्षता मे होने जा रहा है सम्मेलन की तैयारी मे उदयपुर सिंधी समाज का भी सहयोग मिल रहा है तैयारी के लिए गत दिनो एक बैठक उदयपुर सिंधी समाज की विभिन्न पंचायतों के पदाधिकारियों से की गई थीं यह पांचवा सम्मेलन इतिहास लिखने जा रहा है जो यादगार रहेगा यह सम्मेलन सिंधी भाषा,साहित्य और संस्कृति को बढाने के लिए आयोजित हो रहा है मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता ओमप्रकाश ओमी ने बताया कि सम्मेलन मे रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति के लिए देश के जाने माने सिंधी गायक व कलाकार अजय मोहन,सुरेश वाध्या,लता भक्ततानि,प्रिया ज्ञान चंदानी,हर्षल चंदानी,आशीष चांदवानी,हेलथा वाडले व जूनियार अमिताभ बच्चन राजकुमार,जूनियर शाहरूख खान प्रशांत मौजूद रहेगे मंच का संचालन डा भारतीय छाबणा करेगी उदयपुर में होने वाले सम्मेलन में देश विदेश के 400 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे इस सम्मेलन मे सामाजिक व सांस्कृतिक विकास पर वैश्विक स्तर पर सार्थक चर्चा के साथ साथ बहिराणा साहिब,छेज (डांडिया), सिंधी ढोल-शहनाई व राजस्थान संस्कृति पर आधारित नृत्य व कठपुतलियां का कार्यक्रम आदि होंगें इस सम्मेलन मे इंदौर के सांसद शंकर लालवानी,राजस्थान विधान सभा के अध्यक्ष वासदेव देवनानी,चितौण के विधायक श्रीचंद कृपलानी,जबलपुर के अशोक रोहणी,सिधी अकादमी राजस्थान के पूर्व राज्य मंत्री हरीश राजानी,महाराष्ट्र शहर उल्लासनगर के नगर सेवक महेश सुखरामानी के साथ साथ सिंधी समाज के वरिष्ठ समाजसेवी रवि प्रकाश टेकचंदानी, राजाराम भागवानी,राम बकशानी,मनीष देवनानी आदि शिरकत करेगे
