
बिलासपुर :- विगत दिवस पूज्य सिंधी पंचायत कश्यप कॉलोनी की एक आम बैठक सिंधुधाम गुरुद्वारा में आयोजित की गई जिसमें निवृतमान अध्यक्ष नरेश कोटवानी के कार्यकाल के समाप्ति पर कोषाध्यक्ष राजा जेसवानी द्वारा आय व्यय का विवरण पेश किया गया एवं नये अध्यक्ष निर्वाचन पर चर्चा की गई जिसमें में पूर्व अध्यक्ष जगदीश जज्ञासी को सर्व सम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया जिस पर सभी सदस्यों द्वारा हर्ष ध्वनि से सहमति प्रदान की गई. इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष जज्ञासी ने पंचायत के सभी सदस्यों का दिल से आभार व्यक्त करते हुए सहयोग करने की अपील की, बैठक के बाद सभी सदस्यों नेस्वल्पाहार का आनंद लिया. उन्होंने बताया कि शीघ्र ही कार्यकारिणी का गठन कर घोषणा की जावेगी.बैठक में शोभराज कोटवानी ,चंदीराम मंगतानी, प्रकाश भोजवानी,मखीजा जी, धनराज आहूजा, मुरलीधर कृपलानी, ठाकुरदास असवानी ,राजकुमार मनसुखानी, अमर लालवानी, रमेश मेघानी, अजय बजाज, अजीत थावरानी , रुपचंद चौधरी, अशोक वरलयानी, अर्जून बजाज, बल्लू भगतानी, राजेश चौधरी, नरेश मंगतानी,बबलू पमनानी, अविनाश आहूजा,जयपाल मीरचंदानी,हरीश मोटवानी,पंकज मलघानी, नरेंद्र चेलानी,नवीन लालवानी,मुरलीधर वाधवानी, बल्ली वलेचा , सुनील लालवानी एवं पंचायत के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित थे.
