
। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी रजनीश सिंह उपस्थित थे उन्होंने युवाओं को सामाजिक कानून और डिजिटल सुरक्षा से जुड़े विषयों की सही जानकारी होना आवश्यक बताया । इस अवसर पर लघु चलचित्र “लिव इन रिलेशनशिप” फिल्म का लोकार्पण किया गया। फिल्म का निर्माण निर्देशक निर्माता राहुल पारिख ने किया है जिसमें मुख्य रूप से अभिनय डॉ शत्रुघन जेसवानी तथा किशन यादव श्रावणी नायडू, अशोक उपाध्याय ने किया है जिनका स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र देकर मुख्य अतिथि एस एस पी रजनीश सिंह द्वारा सम्मानित किया । इस अवसर पर नगर के गण मान्य नागरिकों के साथ सुप्रसिद्ध साहित्यकार डा.राघवेंद्र दुबे, डॉ विवेक तिवारी, शीतल पाटनवार, राम निहोरा राजपूत उपस्थित थे ।
