
, कई नक्सल प्रभावित जिलों में नई तैनातीरायपुर, 8 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर ने पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा पर राज्य के 64 पुलिस निरीक्षकों (Inspector) का बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया है। यह आदेश प्रशासनिक दृष्टिकोण से तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू रहेगा।जारी आदेश के अनुसार बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, कांकेर, कोंडागांव जैसे नक्सल प्रभावित जिलों सहित रायपुर नगरीय, रायपुर ग्रामीण, दुर्ग, राजनांदगांव, महासमुंद, धमतरी, कबीरधाम, सूरजपुर, कोरिया, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बलौदाबाजार-भाटापारा और अन्य जिलों में पदस्थ निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है।नक्सल प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष फोकसआदेश से स्पष्ट है कि पुलिस मुख्यालय ने नक्सल प्रभावित जिलों में अनुभवी अधिकारियों की नई तैनाती पर विशेष ध्यान दिया है। बस्तर संभाग के लगभग सभी जिलों—बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, कांकेर और कोंडागांव—में निरीक्षकों की व्यापक अदला-बदली की गई है। इससे कानून-व्यवस्था, नक्सल विरोधी अभियान और पुलिसिंग को और मजबूत करने की रणनीति मानी जा रही है। सरगुजा संभाग पर विशेष असरपुलिस मुख्यालय द्वारा जारी स्थानांतरण सूची का असर सरगुजा संभाग के जिलों पर भी साफ़ दिखाई देता है। कोरिया, एमसीबी (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर), सूरजपुर, सरगुजा (अम्बिकापुर), जशपुर और बलरामपुर-रामानुजगंज से जुड़े कई निरीक्षकों की नई पदस्थापना की गई है।कोरिया जिले से निरीक्षक हेमंत कुमार अग्रवाल को बस्तर तथा विनोद पासवान को नारायणपुर भेजा गया है। वहीं एमसीबी (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) में पदस्थ निरीक्षक कमलेश देवांगन का तबादला बस्तर किया गया है।सूरजपुर जिले से निरीक्षक राजेन्द्र साहू और नरेन्द्र कुमार मिश्रा को कांकेर, मनी प्रसाद राजवाड़े को कोंडागांव, जबकि विमलेश दुबे को बीजापुर स्थानांतरित किया गया है। सरगुजा (अम्बिकापुर) से निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी का तबादला सुकमा किया गया है तथा जशपुर से निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा को दंतेवाड़ा भेजा गया है।वहीं बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से इस स्थानांतरण आदेश में किसी निरीक्षक का नाम शामिल नहीं है। इससे स्पष्ट है कि इस बार पुलिस मुख्यालय ने सरगुजा संभाग के अधिकांश जिलों में फेरबदल किया, जबकि बलरामपुर जिले को फिलहाल इस सूची से बाहर रखा गया है।आदेश की प्रमुख बातें* कुल 64 निरीक्षकों का तबादला।* आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा पर जारी।* स्थानांतरण प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया।* आदेश अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।* आदेश पर पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ के हस्ताक्षर हैं।यह हाल के समय में छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में निरीक्षक स्तर पर सबसे बड़े प्रशासनिक फेरबदल में से एक माना जा रहा है।विशेष फोकसतबादला सूची जारी हो गई, लेकिन सबसे बड़ा सवाल अभी बाकी है। क्या आदेश कागज से निकलकर जमीन पर भी उतरेगा? पुलिस महकमे में चर्चा है कि कई ‘चहेते’ निरीक्षक अपने-अपने जिलों में इतनी मजबूत पकड़ रखते हैं कि तबादले के बाद भी महीनों तक रवानगी नहीं होती। अब देखना यह है कि इस बार पुलिस मुख्यालय का आदेश भारी पड़ता है या फिर स्थानीय प्रभाव और रसूख।
