*यातायात पुलिस बिलासपुर*

बैटरी संचालित अत्याधुनिक मोबाइल मल्टीपर्पस बैटरी हाइड्रोलिक टूल्स जिसमें कटर मशीन, स्पेडर, रेस्क्यू रेम सेट, स्ट्रांग आर्म, ग्लास मैनेजमेंट एक्यूपमेंट, एवं अन्य आपातकालीन उपकरणों की दिया गया प्रशिक्षण**🔹जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारीगण, थाना प्रभारीगण एवं यातायात के समस्त बल प्रशिक्षण में लिए भाग**🔹आपातकालीन स्थिति में मोबाइल मल्टीपर्पस बैटरी हाइड्रोलिक टूल्स हाइवे पेट्रोलिंग के माध्यम से पहुंचेगी दुर्घटना स्थल**🔹 नागरिकों से यातायात पुलिस की अपील जिले में कहीं पर भी सड़क दुर्घटना की स्थिति में तत्काल पुलिस कंट्रोल व नजदीकी थाने को तत्काल करें सूचित* पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु नियमित रूप से यातायात नियमों के उल्लंघन व अवहेलना करने वालों पर सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है वहीं वाहन चालकों एवं आम नागरिकों द्वारा सड़क सुरक्षा के मापदंडों एवं मानकों का किसी भी स्थिति में अनदेखी न हो तथा उसका समुचित पालन हो इस हेतु जनजागरूकता के माध्यम से प्रेरित भी किया जा रहा है। साथ ही यातायात पुलिस बिलासपुर को लगातार विभिन्न अत्याधुनिक संसाधनों से लेस भी किया जा रहा है ताकि सड़क दुर्घटनाओं के किसी भी स्थिति पर आहतों के तत्काल बचाव हेतु चिकित्सकीय सुविधा सुनिश्चित किया जा सके एवं मानव क्षति की स्थिति निर्मित न हो। इसके लिए लगातार हाईवे पेट्रोलिंग के माध्यम से जिले के सभी हाईवे मार्ग में 24× 7 पेट्रोलिंग की जा रही है वहीं इंटरसेप्टर मशीनों के माध्यम से हाईवे मार्ग पर तय सीमा से अधिक गति से वाहन चलाने वालों पर ऑनलाइन माध्यम से लगातार प्रशमन की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं पर आकस्मिक वाहनों के क्षतिग्रस्त होने एवं वाहन चालकों तथा यात्रियों के वाहनों के अंदर दुर्घटना कारित हो जाने पर अंदर फंसे होने की स्थिति में उन्हें तत्काल किस तरीके से बाहर निकाला जावे। इस संबंध में हाईवे पेट्रोलिंग एवं हाईवे मार्ग पर स्थित थाना के थाना प्रभारी एवं यातायात के टैंगो व हाईवे मार्ग पर तैनात अधिकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। उक्त प्रशिक्षण और डेमो के दौरान बैटरी संचालित अत्याधुनिक मोबाइल मल्टीपर्पस बैटरी हाइड्रोलिक टूल्स जिसमें कटर मशीन, स्पेडर, रेस्क्यू रेम सेट, स्ट्रांग आर्म, ग्लास मैनेजमेंट एक्यूपमेंट, एवं अन्य आपातकालीन उपकरणों संचालन व एसओपी के बारे में जिले से आए हुए समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी, थाना यातायात के समस्त टैंगो एवं हाइवे व सभी चौक चौराहे पर तैनात यातायात के समस्त बल को प्रशिक्षित किया गया। विदित हो कि यातायात नियमो के उल्लंघन और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण सड़कों पर आकस्मिक सड़क दुर्घटना के परिणाम स्वरुप कई बार वाहन गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो जाती है एवं चालक एवं सह चालक तथा यात्रियों की भी गंभीर स्थिति में वाहन के अंदर ही फंस जाने की आशंका होती है ऐसी स्थिति में तत्काल ही उनके बचाव के लिए अत्याधुनिक कटर मशीन तथा अन्य संसाधनों की आवश्यकता होती है इसी को दृष्टिगत रखते हुए यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा अत्याधुनिक मशीनों के संचालन के संबंध में यह विशेष प्रशिक्षण आयोजित की गई ताकि ऐसी स्थिति निर्मित होने पर अविलंब उन्हें सहायता मुहैया कराई जा सके।
