
सामाजिक संस्था “पायल एक नया सवेरा” की संचालिका पायल लाठ ने आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उन्हें स्कूल फीस, राशन सामग्री (अनाज) तथा स्कूल ड्रेस प्रदान की। इस पहल से छात्राओं और उनके अभिभावकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।कार्यक्रम के दौरान पायल मैडम ने कहा कि शिक्षा ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम है। किसी भी छात्रा की पढ़ाई आर्थिक अभाव के कारण नहीं रुकनी चाहिए। संस्था भविष्य में भी जरूरतमंद छात्राओं की हर संभव सहायता करती रहेगी।इस अवसर पर छात्राओं ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहयोग से उन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखने में बड़ी मदद मिलेगी। अभिभावकों ने भी संस्था के इस मानवीय प्रयास की सराहना की।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने “पायल एक नया सवेरा” की इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से ऐसे सामाजिक कार्यों में आगे आने की अपील की।
