📢 🤝✨बिलासपुर। स्थानीय व्यापार को गति देने और देश के सम्मान को बढ़ाने के लिए कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT), बिलासपुर द्वारा एक बेहद सराहनीय कदम उठाया गया है।कैट बिलासपुर के अध्यक्ष श्री हीरानंद जयसिंह जी के नेतृत्व में आज कैट की टीम ने बुधवारी बाजार व्यापारी संघ के पदाधिकारियों और व्यापारियों से विशेष मुलाकात की।
🔹 इस मुलाकात की मुख्य बातें:50 से अधिक रोस्टर शीट का वितरण: व्यापारियों के बीच ‘मेंबर रिकॉर्ड शीट’ (रोस्टर) बांटी गई।व्
यापार का प्रचार-प्रसार: इसका मुख्य उद्देश्य कैट सदस्यों के व्यापार को एक नई गति देना और उनके व्यवसाय का डिजिटल व फिजिकल प्रचार करना है।
वोकल फॉर लोकल का संकल्प: ‘भारतीय सामान, हमारा स्वाभिमान’ के नारे के साथ स्थानीय उत्पादों और व्यापारियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
🤝 बुधवारी बाजार व्यापारी संघ ने की सराहना:कैट बिलासपुर की इस अनोखी और व्यापारी-हितैषी मुहिम की बुधवारी बाजार व्यापारी संघ के अध्यक्ष नितिन छाबड़ा और सभी उपस्थित व्यापारियों ने दिल से सराहना की। सभी ने इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का भरोसा जताया |
इस आत्मीय मुलाक़ात भेंटवार्ता में कैट बिलासपुर जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह अजमानी, उपाध्यक्ष प्रवीण सलूजा मंत्री हरदीप होरा,बुधवारी बाज़ार व्यापारी संघ अध्यक्ष नितिन छाबड़ा , मनोज सोनी, राकेश अग्रवाल , सुमित डोडवानी , गोलू देवानी , रवि राव उपस्थित थे
“व्यापार बढ़ेगा, तो देश बढ़ेगा! आइए मिलकर आत्मनिर्भर हिंदुस्तान के संकल्प को पूरा करें।”— श्री हीरानंद जयसिंह (अध्यक्ष, कैट बिलासपुर)
982710891
