भोपाल – संत हिरदाराम नगर- विश्व बंधुत्व दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज सीआरपी, संत नगर-बैरागढ़ द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 51 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि दैनिक द लाॅयन सिटी समाचार पत्र के सम्पादक श्री कमलेश रायचंदानी जी, श्री नरेश ज्ञानचंदानी जी, राजेश सिंगोरानी जी (वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद) एवं बीके वंदना दीदी ने दीप प्रचलित कर व रिबन काटकर किया।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि हजूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रामेश्वर शर्मा जी पधारे ओर ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा समाजसेवा एवं रक्तदान के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का श्रेष्ठ कार्य है और ऐसे सामाजिक आयोजनों से समाज में सेवा एवं भाईचारे की भावना मजबूत होती है।
इस अवसर पर सिंधी पंचायत के अध्यक्ष श्री माधू चादवानी , द लाॅयन सिटी वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी मुन्ना आडतानी, कैलाश साधवानी, हरीश कुमार लालवानी, जॉनी कुमार मूलचंदानी, नंदलाल दादलानी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
शिविर में संस्था से जुड़े भाई-बहनों एवं सेवाधारियों ने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। ब्रह्माकुमारीज सीआरपी की ओर से सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। 51 यूनिट रक्तदान मानव सेवा के प्रति समाज की संवेदनशीलता और सहयोग की भावना का प्रेरणादायक उदाहरण रहा।
