बिलासपुर। 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व के दौरान बिलासपुर में दो गुटों के बीच हुए पथराव और विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जा रही है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।
इसी बीच इस मामले में सोहेल खान का नाम भी सामने आया है। ठाकुर राम सिंह द्वारा लगातार सोहेल खान पर पूरे घटनाक्रम को लेकर आरोप लगाए जाने की बात सामने आई है। इसी बीच जानकारी के अनुसार सोहेल खान आज आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं।
आत्मसमर्पण से पहले सोहेल खान ने मीडिया से बातचीत में खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उन्हें इस मामले में फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और सच्चाई सामने आनी चाहिए।
वहीं, पुलिस द्वारा मामले में अबतक 11 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है
जिसमें आठ लोग मुस्लिम समाज के हैं आठ लोग मुस्लिम समाज के व्यक्ति हैं एंव 3 हिंदू व्यक्ति है
की जा रही कार्रवाई और गिरफ्तारियों के बीच सोहेल खान के आत्मसमर्पण की खबर से मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। अब पुलिस की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और घटनाक्रम पर लोगों की नजर बनी हुई है।
