बिलासपुर, सिंधी युवक समिति द्वारा संचालित सिंधु विद्या मंदिर भक्त कंवरराम नगर, सिंधी कॉलोनी मे शिक्षक दिवस बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सिंधी युवक समिति के संयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं विद्या की देवी मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया गया। इस मौके पर समिति के संयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज, संरक्षक मनोहर खट्वानी,अध्यक्ष मनीष लाहोरानी, महामंत्री अमित संतवानी, ने शिक्षकों के सम्मान में कहा कि “शिक्षक ही समाज की नींव है, जो एक बच्चे को अच्छा नागरिक बनाता है। माता-पिता जन्म देते हैं, पर शिक्षक जीवन जीना सिखाता है।” तत्पश्चात समिति द्वारा समस्त शिक्षिकाओ को शाल एवं श्रीफल, उपहार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा गुरु वंदना, स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने अपने शिक्षकों को पेन, डायरी एवं गुलाब भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिंधी युवक समिति के संयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज, संरक्षक मनोहर खट्वानी, अध्यक्ष मनीष लाहोरानी, महामंत्री अमित संतवानी, सिंधु विद्या मंदिर अध्यक्ष कैलाश श्यामनानी, लक्ष्मनदास संतवानी, गोविंद बतरा, गिरीश जेठानी, सुरेश बजाज, दीपक सिंदारा, रवि बजाज, इत्यादि समिति सदस्यों सहित शाला प्राचार्य श्रीमती जया पृथ्यानी, समस्त शिक्षकाएं एवं पालकगण उपस्थित रहे।
