कोरबा नगर निगम की मेयर इन काउंसिल का विस्तार, 5 नए सदस्य शामिल
एमआईसी में सदस्यों की संख्या 9 से बढ़कर हुई 14, महापौर संजूदेवी राजपूत ने जारी किया आदेश
कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा की मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) का विस्तार किया गया है। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने आदेश जारी कर एमआईसी में 5 नए सदस्यों को शामिल किया है। इसके साथ ही पूर्व में 9 सदस्यों वाली मेयर इन काउंसिल में अब कुल 14 प्रभारी सदस्य हो गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार नए सदस्यों को विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अशोक चावलानी को सामान्य प्रशासन एवं विधायी कार्य तथा नगरीय नियोजन विभाग, नरेन्द्र देवांगन को वित्त, लेखा एवं अंकेक्षण तथा राजस्व विभाग, श्रीमती चन्द्रकली जायसवाल को खाद्य विभाग, किशनलाल केंवट को शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा प्रेमकुमार साहू को यांत्रिकी एवं सामाजिक कल्याण विभाग का प्रभारी सदस्य नियुक्त किया गया है।
14 सदस्यों को मिली अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी
मेयर इन काउंसिल में अब विभागवार जिम्मेदारियां इस प्रकार रहेंगी—
अशोक चावलानी — सामान्य प्रशासन एवं विधायी कार्य, नगरीय नियोजन
नरेन्द्र देवांगन — वित्त, लेखा एवं अंकेक्षण, राजस्व
चन्द्रकली जायसवाल — खाद्य विभाग
किशनलाल केंवट — शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण
प्रेमकुमार साहू — यांत्रिकी एवं सामाजिक कल्याण
हितानंद अग्रवाल — लोक कर्म विभाग
भानुमति जायसवाल — पर्यावरण विभाग
अजय गोंड़ — संस्कृति एवं पर्यटन विभाग
फिरतराम साहू — जल कार्य विभाग
धनकुमारी गर्ग — मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण विभाग
उर्वशी राठौर — महिला एवं बाल विकास विभाग
ममता यादव — गरीब उपशमन विभाग
अजय कुमार चन्द्रा — अग्निशमन एवं विद्युत संधारण विभाग
सरोज शांडिल्य — उद्यानिकी विभाग
एमआईसी के विस्तार के बाद नगर निगम के विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां अधिक व्यापक रूप से सदस्यों के बीच बांटी गई हैं। माना जा रहा है कि इससे विभागीय कार्यों की निगरानी और नगर से जुड़े विकास एवं जनहित के कार्यों में समन्वय को और मजबूती मिलेगी,
अशोक चावलानी पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के अध्यक्ष भी है सिंधी समाज में खुशी की लहर है समाज के सभी सदस्यों ने खुशी व्यक्ति की है वह महापौर का आभार भी व्यक्त किया है
