खरसिया। परम श्रद्धेय श्री मृदुल कृष्ण गोस्वामी जी के श्रीमुख से खरसिया में आयोजित श्रीमद्भ भागवत कथा का श्रवण करने का पुण्य लाभ प्राप्त हुआ। अमर अग्रवाल
कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, प्रेम, करुणा और उनके जीवन से जुड़े आध्यात्मिक संदेशों का भावपूर्ण वर्णन किया गया।
श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को जीवन में धर्म, भक्ति, प्रेम और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिली। कथा के प्रत्येक प्रसंग ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक चिंतन से जोड़ते हुए भगवान श्रीकृष्ण के प्रति आस्था और भक्ति को और गहरा किया।
इस पावन अवसर पर कथा श्रवण करने वाले श्रद्धालुओं ने कहा कि संतों के श्रीमुख से भगवान की कथा सुनना जीवन का सौभाग्य है। ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन मन को शांति प्रदान करने के साथ ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और नई प्रेरणा का संचार करते हैं।
