बिलासपुर । प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी राष्ट्रीय समिति द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर डाॅ जितेन्द्र सिंह संजय मिर्जापुर का सम्मान किया गया । यह आयोजन डाॅ विनय कुमार पाठक पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार के मुख्य आतिथ्यमें डाॅ राघवेन्द्र कुमार दुबे की अध्यक्षता एवं डाॅ रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, विष्णु कुमार तिवारी के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर डाॅ विनय कुमार पाठक ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रभाषा के पद पर हिंदी का अधिकार संवैधानिक विलेखों पर आश्रित नहीं है, हिंदी लोकाश्रयी रही है अतः वह स्वयं राष्ट्रीय स्तर पर मान्य रही है और पूरे विश्व में तीसरे क्रम में सर्वाधिक लोकप्रिय भाषा रही है।इस अवसर पर आयोजित काव्य गोष्ठी में मिर्जापुर से पधारे डाॅ जितेन्द्र सिंह संजय ने अपनी छंदबद्ध कविताओं का पाठ किया, साथ ही डाॅ विवेक तिवारी, डाॅ शत्रुघन जेसवानी, सुरेश सिंह बैस, विष्णु कुमार तिवारी, अंजनी कुमार तिवारी सुधाकर , डाॅ रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किये और काव्य पाठ किया। स्वागत भाषण में विष्णु कुमार तिवारी ने प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी के प्रयासों की जानकारी दी।कार्यक्रम का संचालन डाॅ शत्रुघन जेसवानी ने किया एवं आभार प्रदर्शन सुरेश सिंह बैस ने किया ।
