गोंदिया में मां संतोषी मां वैभव लक्ष्मी धाम मांढर की पूजनीय माता जी का 38वां अवतरण दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
गोंदिया। मां संतोषी मां वैभव लक्ष्मी धाम, मांढर की पूजनीय माता जी का 38वां अवतरण दिवस गोंदिया शहर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और माता जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
जन्मोत्सव का मुख्य आकर्षण मातारानी परिवार गोंदिया एवं श्री सिंधी शंकर चौक गणेश उत्सव मंडल द्वारा तैयार किया गया विशाल मंच रहा। मंच पर जलसा म्यूजिकल पार्टी एवं गुलशन आर्ट्स द्वारा भक्ति संगीत और सिंधी-हिंदी गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालु भजनों और गीतों पर झूमते रहे।
कार्यक्रम में क्षेत्र के सांसद राजेन्द्र जी जैन एवं विधायक विनोद जी अग्रवाल सहित पार्षद रिंकू असवानी, लक्ष्मण तोलानी, सोनू नागदेव, गोपाल धीरवानी, प्रकाश गोलानी, हरगुण गुरनानी एवं नेबंद जसूजा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे और माता जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
शोभायात्रा से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
अवतरण दिवस समारोह की शुरुआत भव्य शोभायात्रा से हुई। शोभायात्रा भवानी चौक से होते हुए सिंधी कॉलोनी शंकर चौक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं द्वारा माता जी का स्वागत किया गया। जगह-जगह पुष्पवर्षा एवं आतिशबाजी की गई। शोभायात्रा में हनुमान जी एवं वानर सेना की झांकी सहित अन्य आकर्षणों ने बच्चों और श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
शोभायात्रा के मंच पर पहुंचने के बाद विधि-विधान से माता रानी की अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई। माता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आरती की गई। इसके पश्चात जलसा म्यूजिकल के सुनील मनुजा एवं गायक गुलशन खत्री ने भक्ति भजनों की प्रस्तुति से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद एक से बढ़कर एक सिंधी एवं हिंदी गीत प्रस्तुत किए गए, जिन्हें सुनकर श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होकर झूम उठे।
कार्यक्रम के अंत में रात्रि 10बजे माता जी ने केक काटकर भक्तजनों के साथ अपना अवतरण दिवस मनाया। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कहा कि उन्हें अपने जन्मोत्सव पर भक्तों से एक विशेष उपहार चाहिए।
माता जी ने कहा कि उन्हें न धन चाहिए, न दौलत और न ही कोई उपहार। यदि भक्त उन्हें कुछ देना चाहते हैं तो उनका प्रेम और आशीर्वाद दें, ताकि वे जीवनभर मां संतोषी एवं मां वैभव लक्ष्मी की आराधना और सेवा करती रहें। उन्होंने कहा कि भक्तों का प्यार और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति, ताकत, पूंजी और दौलत है।
इसके पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
छत्तीसगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु
माता जी के अवतरण दिवस में शामिल होने के लिए गोंदिया के अलावा छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों तथा आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कार्यक्रम का सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव प्रसारण भी किया गया, जिसे हजारों लोगों ने घर बैठे देखा और माता जी के जन्मोत्सव का आनंद लिया।
आयोजन को सफल बनाने में मां संतोषी मां वैभव लक्ष्मी धाम मांढर, गोंदिया, रायपुर, बिलासपुर एवं चकरभाठा के सेवादारों का विशेष सहयोग रहा।
आयोजन में मातारानी परिवार के विनोद तोलानी, राजू शिवलानी, विनु डोड़ानी, विक्की बजाज, मनु चंदानी, देवेश चंदानी, विजय नोतानी, मनीष वाधवानी, हनी अनदानी, यश माधवानी तथा श्री सिंधी शंकर चौक गणेश उत्सव मंडल के नवीन माधवानी, गोलू मनुजा, गोलू होतचंदानी, संजय हरचंदानी, बाबा नोतानी, नीतु चंदवानी, निखिल ककवानी, पंकज मनुजा, हनी उधवानी एवं जयेश वाधवानी सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सहयोग रहा।
इस अवसर पर पूज्य माता जी के पिता भरत लाल जयसिंग सहित प्रेम बिरनानी, मोहन लाल आहूजा, सुनील डोडवानी, राकेश कृष्णानी, अमन तलरेजा, संतोष भारवानी, राजू कारडा, हरेश बजाज, नंद कुमार जयसिंह, रवि आहूजा, अमित आहूजा, विजय रहेजा, प्रेम रामचंदानी, विनय चेनानी, रतन जयसिंग, बिट्टू पंजवानी, राहुल प्रितवानी, राहुल सुंदरानी, भरत केशवानी, नंदलाल पोपटानी, अशोक चावला, हेमंत जीवनानी, रोहित जीवनानी, राजकुमार पाहुजा एवं कमल मतलानी सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
गोंदिया शहर में पूज्य माता जी का 38वां अवतरण दिवस मनाया जाना शहरवासियों के लिए श्रद्धा और सौभाग्य का अवसर रहा। पूरे आयोजन के दौरान “मांढर वाली माता तेरी सदा ही जय” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
