बिलासपुर। बिलासपुर नगर के लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर शहर से लेकर गांव तक उत्साह का माहौल देखने को मिला। सुबह से लेकर देर रात तक उनके समर्थकों, शुभचिंतकों और विभिन्न समाजों के लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अमर अग्रवाल को बधाई देने वालों में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल रहे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, महिलाओं से लेकर युवाओं तक तथा संत-महात्माओं, चिकित्सकों, नर्सों, पुलिसकर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। सोशल मीडिया पर भी दिनभर बधाइयों का सिलसिला चलता रहा।
सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने और शुभकामनाएं देने पहुंचते रहे। उनके निवास पर दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहा। फोन, सोशल मीडिया और व्यक्तिगत मुलाकातों के माध्यम से भी बधाई देने वालों का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
जन्मदिन के अवसर पर अमर अग्रवाल ने भी विभिन्न धार्मिक स्थलों और कार्यक्रमों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान गणेश के पंडाल में पहुंचकर दर्शन किए तथा बजरंगबली और भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी सहभागिता की।
अमर अग्रवाल का राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन बिलासपुर की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहा है। वे लगातार पांच बार विधायक रहे हैं और करीब 15 वर्षों तक मंत्री के रूप में भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। लंबे समय से जनता के बीच सक्रिय रहने के कारण उनके जन्मदिन पर बड़ी संख्या में लोगों का शुभकामनाएं देने पहुंचना चर्चा का विषय रहा।
समर्थकों का कहना है कि अमर अग्रवाल और बिलासपुर की जनता के बीच वर्षों से जुड़ा संबंध उनके जन्मदिन पर भी दिखाई दिया। सुबह से रात तक अलग-अलग वर्गों के लोगों ने जिस तरह से उन्हें शुभकामनाएं दीं, उससे उनके प्रति लोगों के स्नेह और जुड़ाव की झलक देखने को मिली।
हमर संगवारी परिवार बिलासपुर छत्तीसगढ़ की ओर से भी अमर अग्रवाल को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाइयां एवं शुभकामनाएं।
