बिलासपुर। शहर के सरकंडा स्थित श्री प्लाजा, जी-17, सीपत रोड में आज एप्पल आर्ट गैलरी का शुभारंभ हुआ। गैलरी में विभिन्न रंगों, भावों और विषयों पर आधारित मौलिक कलाकृतियों का आकर्षक संग्रह प्रदर्शित किया गया है।
गैलरी के संचालक वेदुला वेंकट रमणा ‘किरण’ हैं। उद्घाटन अवसर पर कला प्रेमियों एवं अतिथियों ने गैलरी का अवलोकन किया तथा प्रदर्शित चित्रों की सराहना की। गैलरी में प्रकृति, रंग-संयोजन, अमूर्त अभिव्यक्ति सहित विभिन्न शैलियों की कलाकृतियां प्रदर्शित हैं।
एप्पल आर्ट गैलरी प्रतिदिन दो सत्रों में खुली रहेगी।
सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक कला प्रेमी गैलरी में आकर कलाकृतियों का अवलोकन कर सकेंगे।
गैलरी का उद्देश्य कला प्रेमियों को मौलिक कलाकृतियों से जोड़ना और कलाकारों की रचनात्मक अभिव्यक्ति को लोगों तक पहुंचाना है।
स्थान: श्री प्लाजा, G-17, सीपत रोड, सरकंडा
