अपनों का साथ, दोस्तों का प्यार और व्यापारियों का सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी जमा पूंजी : राजेश गंगवानी
बिलासपुर। शहर के सफल व्यवसायी, वरिष्ठ समाजसेवी एवं युवा साथी तथा व्यापार विहार व्यापारी युवा समिति के चेयरमैन राजेश गंगवानी का जन्मोत्सव कैलाश मार्केटिंग में सादगी और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस दौरान मित्रों, व्यापारियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिन की बधाइयां और शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान झूलेलाल के आशीर्वाद स्वरूप दुपट्टा पहनाकर की गई। इसके बाद उपस्थित मित्रों एवं सदस्यों ने केक काटकर राजेश गंगवानी का जन्मदिन मनाया और उन्हें केक खिलाकर शुभकामनाएं दीं। अचानक आयोजित किए गए इस सरप्राइज कार्यक्रम से राजेश गंगवानी भी भावुक और आश्चर्यचकित नजर आए।
इस अवसर पर राजेश गंगवानी ने कहा कि “अपनों का साथ, दोस्तों का प्यार और व्यापारियों का सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी जमा पूंजी है। मैंने इस प्यार और विश्वास को आज तक संभालकर रखा है और यही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। आप सभी के स्नेह और शुभकामनाओं के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।”
कार्यक्रम के दौरान कैलाश मलघानी ने मित्रता और आत्मीय रिश्ते को याद करते हुए गीत की पंक्तियां प्रस्तुत कीं। उन्होंने कहा कि राजेश गंगवानी के साथ उनका रिश्ता केवल दोस्ती तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रेम, विश्वास और भाईचारे का मजबूत संबंध है। उन्होंने कहा कि यह संबंध हमेशा कायम रहेगा और समाजसेवा के कार्य भी इसी तरह मिलकर आगे बढ़ते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि पीछे मुड़कर देखने के बजाय आगे बढ़ना है और समाजहित एवं सेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखना है। उपस्थित सभी मित्रों और व्यापारियों ने राजेश गंगवानी के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए जन्मदिन की हार्दिक बधाइयां दीं।
इस अवसर पर युवा समिति व्यापार विहार के अध्यक्ष साहिल विधानी, महामंत्री अविनाश मोटवानी, हीरु छुघानी, कैलाश मलघानी, सुनील खेयानी नीरज गेमनानी, अमित सुखवानी ,
हमर संगवारी परिवार की ओर से भी बहुत-बहुत बधाइयां एवं शुभकामनाए
