*बिलासपुर।* लखीराम ऑडिटोरियम, नियर कंपनी गार्डन में ब्रह्माकुमारीज मेडिकल विंग द्वारा *”Inner Detox – Decoding Heart Attack, Diabetes, Obesity, Fatty Liver & High BP”* विषय पर भव्य सत्र का आयोजन किया गया।
इस सत्र में *भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वारा सम्मानित और पूर्व राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल द्वारा Excellence Cardiologist Award से सम्मानित, माउंट आबू से पधारे डॉ. सतीश गुप्ता जी, Director – CAD Research Project, J.W. Global Hospital & Research Centre, Mount Abu* ने अपने अनुभव साझा किए।
*डॉ. गुप्ता जी ने बताया कि पिछले 20 वर्षों से माउंट आबू में हृदय रोग (Coronary Artery Disease) पर एक विशेष रिसर्च प्रोजेक्ट चल रहा है, जो पूरे विश्व में अपनी तरह का पहला और पूरी तरह सफल प्रोजेक्ट है, जिसमें बिना बाईपास, बिना एंजियोप्लास्टी के राजयोग और जीवनशैली से हार्ट की बीमारी को ठीक किया गया है और वर्तमान में भी ठीक किया जा रहा है।*
*दीप प्रज्ज्वलन से शुभारंभ -* कार्यक्रम की शुरुआत परमात्मा की स्मृति में दीप प्रज्ज्वलन से हुई। *रोशनी बहन द्वारा मधुर गीत और छोटे बच्चों द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की मुख्य संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी राखी दीदी जी ने डॉ. गुप्ता जी का पुष्पगुच्छ और तिलक लगाकर हृदय से स्वागत किया।*
*डॉ. गुप्ता जी के उद्बोधन के मुख्य अंश -*
*1. आज गली-गली में हॉस्पिटल है, पर बीमारियाँ कम नहीं हुईं -* उन्होंने कहा आज 100 लोगों में 200 बीमारियाँ हैं। *Present Status of Physical Health -* Hypertension 30%, Heart Disease 14%, Diabetes 10%, Obesity 40%, Acid Peptic Disease 35%, Bone Problem 20%.
*2. Mental & Spiritual Health भी बिगड़ा है -* *Mental Health -* Depression, Anxiety, Insomnia, Anger, Greed, Lust, Ego, Fear, Hostility, Attachment. *Spiritual Health -* Identity Crisis, जाति के नाम पर दंगे और धर्म के नाम पर आतंकवाद।
*3. Soul-Mind-Body Medicine – ASIAA -* हमारे पास 5 Powers हैं – A-Analysis=IQ, S-Synthesis=EQ, I-Integration=SQ, A-Assimilation=HQ, A-Adversity Quotient. Higher Brain से Action होता है और Lower Brain से Reaction, Greed, Fear, Ego पैदा होता है। परमात्मा Power House है। *Death Body में heart रुक जाता है, वही heart निकालकर दूसरी body में लगाया जाता है तो वो फिर से काम करने लगता है – इससे सिद्ध है कि शरीर को चलाने वाली शक्ति आत्मा है, हार्ट नहीं।*
*4. Stress क्या है? Types of Stress -* *Eustress -* जब Inner Strength, Pressure से ज्यादा हो तो Challenge लगता है। *Distress -* जब Pressure, Inner Strength से ज्यादा हो तो Stress होता है। आज गरीब, अमीर, साधु-संन्यासी, स्त्री-पुरुष हर कोई तनाव में है। अचानक कुछ होता है और हम Reaction करते हैं तो Stress होता है।
*5. दिल की बीमारी का असली कारण -* हम किसी को माफ नहीं कर पाते हैं, यही हार्ट की बीमारी का कारण है। *एक गिलास दूध में 1 ML जहर डाल दो तो पूरा दूध जहर बन जाता है, वैसे ही एक Negative सोच हमारे पूरे Positive जीवन को Negative कर देती है।* खुशी का सूत्र है – सामने वाला जैसा भी है, उसे Accept कर लो।
*6. Is Anyone Happy? -* सच्ची खुशी कहाँ है? Purity, Peace, Truthfulness, Fearlessness, Tolerance, Easy Nature, Sweetness, Large-Heartedness, Empathy, Compassion, Love, Sacrifice और Contentment में ही खुशी है।
*7. राजयोग से 100% Blockage खुलती है -* सोच बदलती है तो बीमारी बदलती है। राजयोग मेडिटेशन आत्मा को परमात्मा से जोड़ने की विधि है, जिससे सहनशक्ति और सामना करने की शक्ति आती है। यह दवा से ज्यादा असरदार है क्योंकि दवा शरीर को ठीक करती है और राजयोग मन को।
अंत में डॉ. गुप्ता जी ने सभी को Live Rajyoga Meditation का दिव्य अनुभव कराया।
डॉ सतीश गुप्ता जी ने अंत में सभी को राजयोग मेडिटेशन करने की सलाह दी एवं 3 महीने में समस्त बीमारियां राजयोग मेडिटेशन से स्वस्थ होने का दावा किया।
सभी को प्रसाद वितरित किया गया
उक्त कार्यक्रम में लायंस क्लब के एंबेसडर कमल छाबड़ा जी भी उपस्थित रहे
