भोपाल। ब्रह्माकुमारीज मेडिटेशन पॉइंट, शांति नगर सिंधी कॉलोनी, भोपाल की संचालिका बीके खुशबू दीदी के मार्गदर्शन में इंजीनियर बीके विजय अय्यर द्वारा सड़क सुरक्षा एवं वाहन दुर्घटनाओं से बचाव के लिए भोपाल शहर में विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत भोपाल की विभिन्न सड़कों, चौक-चौराहों एवं प्रमुख स्थानों पर सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहन के माध्यम से वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस जागरूकता वाहन की विशेषता इसे सड़क सुरक्षा संदेशों के साथ तैयार किया गया विशेष स्कूटर है।
अभियान में एक आधुनिक हेलमेट एवं ऑडियो-विजुअल जागरूकता प्रणाली का उपयोग किया गया है। इसका उद्देश्य वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने तथा यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक करना है। सेंसर एवं ऑडियो-विजुअल संदेशों के माध्यम से सड़क सुरक्षा से जुड़े संदेश लोगों तक पहुंचाए जाते हैं। साथ ही साथ आपातकाल के समय वाहन चालक ऑन का जीवन बचाने हेतु अग्निशमन यंत्र एवं फास्टेस्ट बॉक्स हमेशा इस शिक्षा सारथी में उपलब्ध रहता है
बीके खुशबू दीदी द्वारा इस अभियान को केवल सड़कों तक सीमित न रखते हुए भोपाल के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों में भी सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट के अनिवार्य उपयोग तथा सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान के दौरान शिक्षकों एवं अभिभावकों से विशेष आग्रह किया जा रहा है कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए वाहन उपलब्ध न कराएं और उन्हें सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। बच्चों की सुरक्षा के लिए अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका को इस अभियान में महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। सड़क सुरक्षा अभियान में ब्रह्माकुमारी खुशबू दीदी द्वारा युवाओं को जागरूक करने के साथ कहा कि इस अभियान का उद्देश्य किसी व्यक्ति को दंडित करना नहीं, बल्कि हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूकता बढ़ाकर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।
