बिलासपुर, 28 सितंबर 2026/फ़ोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स, छत्तीसगढ़ जिला समिति बिलासपुर के प्रतिनिधिमंडल ने आज कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल से सौजन्य भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने नेपाल में आई बाढ़ त्रासदी से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के नाम ’’11 हजार रुपये’’ का चेक कलेक्टर को सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में श्री राजीव नयन शर्मा, श्री आर.पी. शुक्ला, श्री संगीत मानूरकर, श्री आर.के. मित्तल, श्री एस.के. तिवारी एवं श्री आर.के. सक्सेना उपस्थित रहे।
