रीवा।सामाजिक संस्था भारतीय सिंधू सभा रीवा शाखा के अध्यक्ष मदन चुंगवानी ने जानकारी देते हुए बताया की हर वर्ष की भांति गत रविवार को सायं 6 बजे से के.आर. ऑडिटोरियम में सिंधी समाज के 480 प्रतिभावान छात्र – छात्राओं को अनमोल रत्न अवार्ड से भारतीय सिंधू सभा रीवा द्वारा सम्मान किया गया
आयोजित सम्मान कार्यक्रम में सभी बच्चों को शील्ड एवं अन्य पुरस्कारों से नवाजा गया उक्त सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विन्ध चेम्बर आफ कामर्स सतना के अध्यक्ष सतीश सुखेजा थे
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष श्री प्रहलाद सिंह जी ने की विशिष्ट अतिथि भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश महामंत्री महेश ठारवानी एवं भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद लालवानी छतरपुर थे
मुख्य अतिथि श्री सुखेजा ने उक्त कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सिंधी समाज का बहुत ही अच्छा कार्यक्रम है जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए सम्मान किया जा रहा है एवं उन्हें शील्ड प्रदान की जा रही है
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सरदार प्रहलाद सिंह जी ने सभी कक्षाओं के मेरिट में आए बच्चों को अलग से अपनी ओर से पुरस्कार दिया एवं बच्चों से आह्वान किया कि कि वह उच्च स्तर की पढ़ाई करें एवं शासकीय सेवाओं में मैं भाग लेने का प्रयास करें
विशिष्ट अतिथि भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश महामंत्री महेश ठारवानी ने भारतीय सिंधु सभा रीवा शाखा के आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि यह लगातार 25 वर्ष से आयोजित कार्यक्रम अपने आप में पूरे प्रदेश में अनूठा कार्य है जिसमें बहुत बड़ी संख्या में बच्चों को किया पुरस्कृत किया जाता है एवं पढ़ाई के प्रति उनकी रुचि बढ़ाने के लिए उनका सम्मान किया जाता है,
विशिष्ट अतिथि लालचंद लालवानी ने भी आयोजको को एवं पुरस्कृत किए गए बच्चों को हार्दिक बधाइयां दी एवं महिलाओं से आह्वान किया की बेटियों को पढ़ाई में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया करें
संस्था की मुख्य शाखा रीवा के महासचिव प्रकाश डुडानी ने बताया कि हर क्लास के लगभग 480 बच्चों के रजिस्ट्रेशन कराया गया था गए है, जिनका सम्मान 27सितम्बर को किया गया कार्यक्रम के उपरांत सुरुचि भोज की व्यवस्था समाज के लिए की गई थी,
कार्यक्रम संयोजक पप्पू मंजानी ने आये अतिथियों का स्वागत किया एवं अपने स्वागत भाषण कहां की भारतीय सिंधु सभा द्वारा आयोजित यह मेधावी विद्यार्थी सम्मान कार्यक्रम मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा सम्मान कार्यक्रम है जिसमें हर बच्चे को अपने नाम से शील्ड प्रदान की जाती है
स्वागत भाषण कोषाध्यक्ष राम नरवानी ने किया एवंआए हुए अतिथियों एवं नागरिकों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को सहयोग के लिए धन्यवाद किया,
कार्यक्रम का सफल संचालन महिला शाखा अध्यक्ष सोनिया कोटवानी एवं अंकुर बहेत्रा ने किया ।
