मुंबई की भजन गायिका स्वाति मिश्रा और अमरकंटक के भजन सम्राट संदीप शिंदे देंगे भजनों की प्रस्तुति
बिलासपुर/मांढर। मां संतोषी मां वैभव लक्ष्मी धाम, रेलवे स्टेशन के पास, मांढर (छत्तीसगढ़) में आगामी 18 अक्टूबर 2026, रविवार को माता का भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा। धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण में आयोजित होने वाले इस जागरण में श्रद्धालुओं को माता की
और भजनों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।
आयोजन में मुंबई की प्रसिद्ध भजन गायिका स्वाति मिश्रा तथा अमरकंटक के भजन सम्राट संदीप शिंदे अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियां देंगे। आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर माता के जागरण में शामिल होने का आग्रह किया गया है।
आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा तथा माता की आराधना के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
आयोजक/निवेदक:
मां संतोषी मां वैभव लक्ष्मी धाम
रेलवे स्टेशन के पास, मांढर (छत्तीसगढ़)
यह जानकारी मंदिर के प्रमुख सेवादारी प्रेम बिरनानी जी के द्वारा दी गई
