विन्ध्य और गुजरात के कलाकारों के प्रदर्शन से सजेगा विशाल पंडाल
रीवा 04 अक्टूबर। विगत 27 वर्षो से कराया जा रहा नवदुर्गा गरबा महोत्सव इस वर्ष 17 अक्टूबर से तीन दिवसीय आयोजन अटल पार्क में कराये जाने के लिये हिन्दू धर्म परिषद के संस्थापक नारायण डिगवानी, संरक्षक अविराज, अध्यक्ष संजय तिवारी मुन्नू, के प्रस्ताव को सर्व सम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई है। संगठन प्रभारी संरक्षक अवधेश श्रीवास्तव ने वरिष्ठ कलाकार हिमांशु सिंह सेंगर को समूचे आयोजन का प्रभारी घोषित किया है। आयोजन को भव्य बनाने विशाल गरबा मंच के साथ पॉच हजार श्रद्धालु दर्शको के बैठने के लिये व्यवस्थित बी.आई.पी. व्यवस्था कराई जा रही है। इस आयोजन को आकर्षक एवं यादगार करने विन्ध्य के नामी डांस ग्रुपो के साथ सैकड़ो गुजराती गरबा कलाकारों के प्रदर्शन से नगर में सबसे बड़ा गरबा पंडाल सजेगा। ज्ञातव्य है कि श्री मनकामेश्वर मंदिर प्रांगण में निर्माण कार्य जारी रहने के कारण आयोजन स्थल बदला गया है। गरबा नवरात्रि फेस्टिबल के नाम से हो रहे इस आयोजन में विजेताओं के लिये नगद पुरस्कारो की भी घोषणा की गई है। जिससे कलाकारों के उत्साह वर्धन के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान होगा। उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला की स्नेही प्रेरणा के साथ अटल पार्क में कराने के निर्णय का नगर वासियों ने दिल से स्वागत किया है।
हिन्दू धर्म परिषद के संस्थापक श्री डिगवानी के अनुभवी मार्गदर्शन में होने वाले इस महा आयोजन को दूर-दूर तक प्रसारित करने टी.वी. 24 को मीडिया पार्टनर बनाया गया है। कार्यक्रम में सहयोग करने नगर के गणमान्य लोगो के सासथ प्रतिष्ठित संस्थानो से संपर्क किया जा रहा है उनको प्रचार-प्रसार के लिये समिति द्वारा पूरा सहयोग किया जायेगा।
प्रेषक
हिमांशु सिंह सेंगर
आयोजन प्रभारी
