सामाजिक संगोष्ठी में जनजातीय गौरव को नमन
बिलासपुर। कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में जनजाति गौरव समिति, बिलासपुर द्वारा वीरांगना रानी दुर्गावती जी की 502वीं जन्म जयंती के अवसर पर सामाजिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप जी,बेलतरा विधायक, सुशांत शुक्ला,
के साथ जनप्रतिनिधियों, सामाजिक पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर वीरांगना रानी दुर्गावती के अदम्य साहस और शौर्य को नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती जी का जीवन साहस, स्वाभिमान, शौर्य और मातृभूमि के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने अपने अदम्य साहस और वीरता से इतिहास में अमिट स्थान बनाया तथा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा दी।
संगोष्ठी में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि जनजातीय समाज के महापुरुषों एवं वीरांगनाओं के गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाना आज समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उनके संघर्ष, त्याग, शौर्य और आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज को एकजुट होकर विकसित एवं सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए।
इस अवसर पर भाजपा बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री मोहित जायसवाल, भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष श्री दीपक सिंह ठाकुर, जनजाति गौरव युवा समाज प्रदेश अध्यक्ष श्री इंद्र कुमार भगत, गोंड समाज प्रमुख डॉ. सी.एस. उइके, मुण्डा समाज प्रमुख श्री राम सिंह, बिंझवार समाज प्रमुख श्री चैन सिंह, कंवर समाज प्रमुख श्री एस.आर. साय सहित विभिन्न जनजातीय समाजों के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वीरांगना रानी दुर्गावती के जीवन और उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए समाज और राष्ट्रहित में उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
