बिलासपुर के वरिष्ठ समाजसेवी प्रवीण झा अपनी
अर्धांगिनी कल्पना झा के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए , बिहार की संस्कृति और स्वाभिमान का हुआ भव्य प्रदर्शन
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आयोजित
बिहार स्वाभिमान सम्2026 में प्रवीण झा अपनी अर्धांगिनी कल्पना झा जी के साथ शामिल हुए , बिहार की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, विरासत और स्वाभिमान को समर्पित इस विशेष आयोजन में देशभर से अनेक गणमान्य एवं सम्मानित लोगों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में मेजर जनरल जीडी बक्शी जी सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन के दौरान बिहार की सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और गौरवशाली पहचान को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बिहार की संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने तथा समाज में एकता और स्वाभिमान की भावना को मजबूत करने की दिशा में ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि बिहार की संस्कृति, परंपरा और स्वाभिमान से जुड़े इस खूबसूरत आयोजन का हिस्सा बनना बेहद सुखद और गौरवपूर्ण अनुभव रहा।
इस सफल आयोजन के लिए शुभसीता फाउंडेशन की संस्थापिका मनोरमा जी, कन्वेनर रोहन जी एवं पूरी आयोजन समिति का हृदय से आभार व्यक्त किया गया
