सिम्स में ICP-API बिलासपुर चैप्टर का अकादमिक आयोजन, विशेषज्ञों ने एंटीबायोटिक के विवेकपूर्ण उपयोग और आधुनिक चिकित्सा प्रबंधन पर दिए व्याख्यान
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर में इंडियन कॉलेज ऑफ फिजिशियन्स (ICP) एवं एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन्स ऑफ इंडिया (API) बिलासपुर चैप्टर का अकादमिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिम्स के अधिष्ठाता एवं मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. रमणेश मूर्ति तथा उपस्थित अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के वक्ता एवं वर्ष 2027 के निर्वाचित अध्यक्ष प्रो. डॉ. शेखर चक्रवर्ती ने मोटापा, उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह के बीच के संबंध को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया इसका कारण है हमारा खान-पान रहन-सहन जिससे प्राइमरी लेवल से उसको कंट्रोल करना उपचार करना है जिससे अन्य बड़ी बीमारियां न हो
उन्होंने इन बीमारियों के समग्र प्रबंधन के साथ-साथ जीवनशैली में आवश्यक सुधार पर विशेष जोर दिया।
वहीं प्रो. डॉ. रमणेश मूर्ति ने एंटीबायोटिक दवाओं के तर्कसंगत एवं विवेकपूर्ण उपयोग पर व्याख्यान देते हुए बढ़ते एंटीबायोटिक प्रतिरोध को भविष्य की बड़ी चुनौती बताया।
प्रो. डॉ. प्रभात पांडेय ने उच्च रक्तचाप के समय पर निदान, नियमित निगरानी एवं प्रभावी नियंत्रण को गंभीर जटिलताओं से बचाव के लिए आवश्यक बताया।
कार्यक्रम में सर्पदंश के नवीनतम प्रबंधन, आपातकालीन चिकित्सा एवं आईसीसीयू में गंभीर मरीजों के उपचार सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर 18 से अधिक विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए। स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए मेडिकल क्विज, पोस्टर प्रस्तुति सहित विभिन्न अकादमिक गतिविधियां भी आयोजित की गईं।
चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. लखन सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन चिकित्सकों एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को नवीनतम चिकित्सा ज्ञान से जोड़ने तथा विशेषज्ञों के अनुभवों के आदान-प्रदान का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। बदलती चिकित्सा पद्धतियों के अनुरूप निरंतर ज्ञानवर्धन आवश्यक है। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए सभी विशेषज्ञों, चिकित्सकों एवं विद्यार्थियों को बधाई दी।
कार्यक्रम में डॉ. अमित कुमार ठाकुर, डॉ. आशुतोष कोरी, डॉ. विवेकानंद मिश्रा, डॉ. नाजिया अंसारी, डॉ. नवनीत कुमार अग्रहरी, डॉ. घनश्याम सिंह कंवर, डॉ. अखिलेश चंद्राकर, डॉ. किसलय देवांगन, डॉ. सुयश सिंह, डॉ. चंद्रा किरण, डॉ. शिवानी बडगैयां, डॉ. प्रज्ञा पटेल, डॉ. प्रतीक अग्रवाल, डॉ. शैलेश कुमार साहू, डॉ. रवि तेंगवार, डॉ. कृतिका बिष्ट, डॉ. ज्योति जोशी, डॉ. जवाहर लाल मिंज, डॉ. शरद ठाकुर, डॉ. उमाकांत राठौर, डॉ. नूपुर साहू, डॉ. दीपमाला रानी, डॉ. तनिषा श्रीवास्तव, डॉ. प्रणव पांडे, डॉ. अनूप कुमार, डॉ. अनंत प्रताप सिंह, डॉ. चिरंजीव जालान, डॉ. अक्षय देवांगन, डॉ. मिलिंद जटानिया, डॉ. अपर्णा पांडे, डॉ. सुधांशु शेखर जेना एवं डॉ. हेमंत बांगलकर सहित सिम्स व प्रदेश के चिकित्सक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थी 300 की उपस्थित रही ।
