छत्तीसगढ शासन के लोकप्रिय
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री
माननीय श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी
का आज बिलासपुर आगमन हुआ.
इस अवसर पर एक निजी होटल में उनके द्वारा एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई थी,जिसमें छत्तीसगढ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में पत्रकारों को उन्होंने जानकारी दी.
इस अवसर पर मैंने अपनी स्मारिका पर्यावरण,संस्कृति एवं रोजगार की प्रति उन्हें भेंट की.
जिसका अवलोकन करते हुए उन्होंने कहा कि जनसंदेश बहुत सुंदर नाम है इसके प्रकाशन में आपने बहुत मेहनत की है,मेरी शुभकामनाएं हैं आप प्रगतिपथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहें.
उनकी शुभकामनाओं एवं उत्साहवर्धन के लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं.
इस अवसर बेलतरा के युवा तुर्क विधायक
भाई सुशांत शुक्ला भी उनके साथ उपस्थित थे,मैं उनका भी हृदय से आभार व्यक्त करता हूं,दोनों के साथ बहुत हल्के-फुल्के माहौल में मेरी उनसे सौजन्य भेंट हुई.
आशा करता हूं कि आप सभी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में छत्तीसगढ में विकास की एक नई गाथा लिखी जाएगी.
शुभकामनाओं सहित…
राजकुमार कलवानी
संपादक,जनसंदेश प्रेस,बिलासपुर
प्रदेश अध्यक्ष
इंडियन नेशनल स्माॅल न्यूज पेपर्स एलायंस फोरम
इंसाफ,छत्तीसगढ इकाई
राष्ट्रीय सचिव
अखिल भारतीय सिंधी समाज
रजि.नई दिल्ली
