के समापन दिवस के अवसर पर आज बिलासपुर के लोकप्रिय संवेदनशील कलेक्टर
श्री संजय अग्रवाल जी
बिलासपुर की कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने वाले कड़क मिजाज
नरम दिल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
श्री रजनेश सिंह जी
बिलासपुर नगर निगम को एवं बिलासपुर को स्वक्षता सर्वेक्षण में अग्रणी स्थान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध नगर निगम आयुक्त
श्री प्रकाश कुमार सर्वे जी
जिला पंचायत बिलासपुर की योजनाओं को अमली जामा पहनाकर धरातल पर लाने वाले
मुख्य कार्यपालन अधिकारी
श्री संदीप अग्रवाल जी
सहित मंच पर विराजमान विभिन्न सामाजिक कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गणमान्य नागरिकों का
छत्तीसगढ सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष
भाई कमल सोनी
ने स्वागत एवं अभिनंदन किया
उसके पश्चात उन्होंने पुलिस प्रशासन के द्वारा समय-समय पर दिए जा रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया
अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि आज हम सबका सौभाग्य है कि हमारे साथ आज आप
राम,लखन,भरत,शत्रुघन
के रूप में मंच पर विराजमान हैं
भाई कमल सोनी ने कहा मोदी जी ने जो सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की है उसी कड़ी में यहां प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं
जिसमें सभी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर इस आयोजन को सफल बनाया है
उन्होंने कहा कि मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्थित करने के लिए मार्ग को वन वे कर दिया जाता है जिससे 40-50 वर्षों से व्यवसाय करने वाले व्यापारियों का व्यवसाय प्रभावित होता है
इसका समाधान करने की आवश्यकता पर उन्होंने बल दिया,यातायात पुलिस के द्वारा आन लाइन चालान भेज दिया जाता है जिस पर सहानुभूतिपूर्वक निर्णय लेकर पहल करने की आवश्यकता उन्होंने बताई,
जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा कहा गया कि प्रत्येक नागरिक अपना कर्तव्य समझकर दुकानों को व्यवस्थित रूप से संचालित कर बाहर सामान नहीं रखने के साथ गाड़ियों को व्यवस्थित रूप से खड़ा करने से काफी हद तक यातायात व्यवस्थित हो सकता है
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि यह शहर हमारा है,इसे स्वच्छ और व्यवस्थित रखना है तो इसमें हम सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है जिससे यह शहर सुंदर व्यवस्थित शहर के रूप में जाना जाएगा
निर्धारित जगह पर व्यवस्थित रूप से गाडियां खड़ी करने से यातायात व्यवस्थित रूप से संचालित होगा
कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल जी ने बताया कि त्रिनेत्र सेवा समिति मे 4 करोड़ 30 लाख की राशि नगर की सभी संस्थाओं ने प्रदान कर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है तथा इसमें आगे और भी सहयोग राशि प्राप्त होगी जिसका शहर की सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात को व्यवस्थित रूप से संचालित करने में उपयोग किया जाएगा जिसका लाभ बिलासपुर की जनता को जल्द ही मिलेगा
मोदी जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भारत की साख वैश्विक स्तर पर भी बहुत अच्छी हुई है,भारत की किसी समय में गरीब देशों में गिनती की जाती थी,मोदी जी की कार्यकुशलता के कारण भारत की गिनती अब अमीर देशों की श्रेणी में की जाने लगी है यह हम सभी के लिए अत्यंत गर्व का विषय है
छत्तीसगढ सराफा एसोसिएशन के द्वारा भी इस अवसर श्री संजय अग्रवाल जी को बहुत बड़ी राशि भेंट की गई
कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल जी के द्वारा सभी से हैलमेट पहनकर निकलने की अपील की गई जिससे दुर्घटनाओं में हो रही मृत्युदर में कमी आएगी
कार्यक्रम के अंत में आए हुए सभी अतिथियों का श्री कमल सोनी ने शाल पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर सभी का अभिनंदन किया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया
कार्यक्रम को सफल बनाने में सराफा एसोसिएशन की उनकी पूरी टीम ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है
